Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर डुबकी लगाई। लाखों श्रद्धालुओं के धर्मनगरी पहुंचने पर बाजारों से लेकर गंगा घाटों में हर तरफ भीड़ दिखाई दी। नारायणी शिला में पहुंचकर लोगों ने अपने परिजनों के तर्पण किए। सोमवती अमावस्या स्नान पर साल की अब तक की सबसे अधिक भीड़ नजर आई। जिसको देखकर व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर विभिन्न राज्यों से रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं का हरिद्वार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। वाहनों का दबाव पार्किंग में रात से ही दिख रहा था। सोमवार सुबह होते-होते बाहरी राज्यों से पहुंचे वाले वाहनों के कारण पंतद्वीप, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग भर चुकी थी। हाईवे किनारे खाली पड़ी भूमि पर भी वाहन पार्क किए गए थे। सोमवार देर शाम तक यात्रियों का धर्मनगरी आना-जाना लगा रहा। हरकी पैड़ी पर पूरी रात स्नान चलता रहा। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी हरकी पैड़ी पर जुटे रहे। हरकी पैड़ी के ब्रह्मकुंड के अलावा मालवीय घाट, सुभाष घाट, कांगड़ा घाट, बिरला घाट, शताब्दी घाट, प्रेमनगर आश्रम घाट, गोविंद घाट समेत उत्तरी हरिद्वार के तमाम गंगा घाटों में भीड़ नजर आई। स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, यूपी समेत आसपास के राज्यों से लोग पहुंचे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सियासत के भंवर में फंसी अभिनेत्री कंगना रनौत, युवाओं में भी नहीं छोड़ पा रही खास प्रभाव
Next: मुख्यमंत्री ने जनसभा को सफल बनाने के लिए किया भूमि पूजन

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.