Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सियासत के भंवर में फंसी अभिनेत्री कंगना रनौत, युवाओं में भी नहीं छोड़ पा रही खास प्रभाव
  • मण्‍डी
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

सियासत के भंवर में फंसी अभिनेत्री कंगना रनौत, युवाओं में भी नहीं छोड़ पा रही खास प्रभाव

RNS INDIA NEWS 08/04/2024
rns featured image new

मण्‍डी (आरएनएस)। सियासत को शतरंज की बिसात से जोड़कर वर्णित किया जाता है। ऐसी ही सियासत के भंवर में मंडी से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी फंसती नजर आ रही है। इस भंवर से निकल पाएगी या नहीं, ये तो भविष्य के गर्भ में ही छिपा है, लेकिन ये तय है कि डगर कांटों भरी है। एक तरफ राज परिवार के सदस्य व पूर्व सांसद महेश्वर सिंह रूठे-रूठे हैं तो दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता भी कंगना को पैराशूट से उतारने को लेकर खफा हैं। इस पर बड़ी बात ये भी है कि प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का मंडी संसदीय क्षेत्र में खासा रसूख है। वह मौजूदा सांसद भी हैं। जयराम ठाकुर फैक्टर की बदौलत भाजपा ने मंडी जनपद में 10 में से नौ सीटें जीतने में सफल हुई थी। लेकिन ये करिश्मा कंगना के लिए चला पाने में पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर कामयाब हो पाएंगे या नहीं, इस पर भी सस्पेंस है।

युवाओं में भी खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रही
मंडी जनपद की धर्मपुर सीट मौजूदा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। ऐसे में कंगना के संसदीय क्षेत्र के मंडी जनपद में नौ की नौ सीटें भाजपा की झोली में है। फिलहाल, कंगना के चुनाव प्रचार में भी कोई ऐसी चमक नजर नहीं आई जो मतदाताओं में खासी छाप छोड़ सके। अभिनेत्री कंगना का चुनाव प्रचार मोदी या फिर हिन्दुत्व से ही जुड़ा नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री को विष्णु का अवतार बताने वाली कंगना ने खुद को राम सेतु की गिलहरी तक बताया। कंगना को चुनाव प्रचार शुरू किए हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन युवाओं में भी खास प्रभाव नहीं छोड़ पा रही। सोशल मीडिया को अगर कंगना निष्पक्ष होकर देखे तो हर पोस्ट पर यूजर्स तीखी टिप्पणियां करने से भी गुरेज नहीं कर रहे। कंगना को टिकट मिलने से पहले ये भी अवधारणा थी कि अभिनेत्री के पक्ष में चुटकी बजाकर सोशल मीडिया में युवाओं की पोस्ट बाढ़ की तरह आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का प्रभुत्व
परंपरागत तौर पर मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का प्रभुत्व रहा है। राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद लोकसभा के उप चुनाव में कांग्रेस की मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह जीती थी। रामपुर इलाके में परिवार का जबरदस्त प्रभाव है। ये क्षेत्र कुल्लू जनपद में भी असर डालता। बहरहाल बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या कंगना ने सियासत की बिसात पर उतरकर एक पंगा ले लिया है। नजरें इस बात पर भी टिकी हुई हैं कि क्या मोदी की लहर ही कंगना का ब्रह्मअस्त्र होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के मतदान को पार्टियां रवाना
Next: सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.