Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • जन समस्याओं का त्वरित समाधान, जिला प्रशासन की प्राथमिकता : कृतिका 
  • राज्य
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

जन समस्याओं का त्वरित समाधान, जिला प्रशासन की प्राथमिकता : कृतिका 

RNS INDIA NEWS 29/06/2021
rns featured image new

सोलन। सोलन जिला की उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने मीडिया से आग्रह किया है कि कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें ताकि सोलन जिला शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करे और जन-जन सुरक्षित रह कर विकास प्रक्रिया में अपना पूर्ण योगदान दे सके। कृतिका कुल्हारी आज यहां प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रही थी।

कृतिका कुल्हारी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर एवं मामलों में कमी आ रही है किन्तु इस संकट से बचाव के लिए नियम पालन एवं सावधानी अपनाई जानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ मीडिया की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनना, सोशल डिस्टेन्सिग नियम की पालना तथा बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से धोने के सम्बन्ध में जन-जन को जागरूक करने में सहायक बनें।

उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता पड़ने पर सक्रियता के साथ कोविड परीक्षण करवाना जरूरी है ताकि समय रहते उपचार कर हानि से बचा जा सके। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार जैसे लक्ष्ण होने पर तुरन्त कोविड परीक्षण करवाएं और नियम पालन कर अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रखें।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की सम्भावित तृतीय लहर से निपटने के लिए प्रशासन सभी स्तरों पर तैयारी कर रहा है और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को सभी उपकरण एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

कृतिका कुल्हारी ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की सूचना लोगों तक पंहुचाने एवं ‘फीडबैक’ के माध्यम से जन अपेक्षाओं की जानकारी प्रशासन तक पंहुचाने में मीडिया सदैव अग्रणी रहा है और इस दिशा में भविष्य में भी मीडिया का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोलन जिला में विभिन्न विकास परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जिला में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य को समयबद्ध पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कृतिका कुल्हारी ने कहा कि सोलन जिला में महिला एवं बाल कल्याण गतिविधियों को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से सजग है और जन-जन को राहत पंहुचाने के लिए जिला प्रशासन सदैव कार्यरत रहेगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, पांच घायल
Next: रविवार की जगह बुधवार को हो बाजार बंद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.