Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सोलानी नदी पुल से गिरी कार, पांच घायल
  • हरिद्वार

सोलानी नदी पुल से गिरी कार, पांच घायल

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। लक्सर-रुड़की मार्ग पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। लक्सर क्षेत्र से इकबालपुर जा रही ग्रामीणों की कार सोलानी नदी पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए कई फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, कार सवार लोग लक्सर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं और इकबालपुर क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। सोलानी नदी पुल पर पहुंचते ही चालक कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में रचना पत्नी जसवीर, निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द, सोनी पत्नी अनिल, निवासी दाबकी महेश्वरी, कोमल पत्नी अमन, निवासी मारकपुर, श्रीकांत पुत्र सुरेश, निवासी बिजना खेड़ी थाना नकुड़ सहारनपुर (यूपी) और अनिल पुत्र राजेंद्र, निवासी दाबकी महेश्वरी घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मल्ला महल में गूंजा शास्त्रीय संगीत, संपन्न हुआ ‘नादब्रह्म’ समारोह
Next: दो मकान मालिकों पर 20 हजार का चालान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.