Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सोलानी नदी के पुल पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
  • हरिद्वार

सोलानी नदी के पुल पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 08/03/2022
default featured image

रुड़की। लक्सर-रुड़की हाईवे पर सोलानी नदी के पुल के ऊपर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मंगलौर कोतवाली के गांव घोसीपुरा निवासी इस्तकार (27) पुत्र मुस्तफा बाइक पर देहात में फेरी लगाकर परचून का सामान बेचता है। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह सामान बेचने निकला था। लंढौरा में कुछ देर सामान बेचने के बाद वह लक्सर की तरफ आ रहा था। सोलानी के पुल पर किसी बड़े वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना लंढौरा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही लंढौरा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल लक्सर कोतवाली का निकला। इसके बाद लक्सर कोतवाली से दारोगा लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। तब तक मृत युवक के परिजन भी वहां आ चुके थे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन और उसके चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बोर्ड परीक्षाएं एक ही पाली में कराए जाने की मांग
Next: विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना दिवस 10 मार्च को अल्मोड़ा शहर का यह रहेगा रुट प्लान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.