Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला ने कारोबारी को ब्लैकमेल किया
  • देहरादून

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिला ने कारोबारी को ब्लैकमेल किया

RNS INDIA NEWS 22/05/2021
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार के बाद अब दून में भी सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक कारोबारी को ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है। इस मामले को लेकर दून में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताते चलें कि महिलाओं से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद हरिद्वार के कारोबारी से लेकर संत तक ठगों से ब्लैकमेल हो रहे हैं और अपनी जमा पूंजी को लुटा रहे हैं। महिलाओं के झांसे में आसानी से लोग आ रहे हैं। दोस्ती के बाद कुछ ही दिनों में अश्लील वीडियो चैट के स्क्रीन शॉट लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। बीते तीन महीने में हरिद्वार में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। खास बात यह है कि लाखों रुपये की ठगी का शिकार होने के बाद भी लोग परिवार और समाज के बदनामी के डर से एफआईआर तक नहीं कर रहे हैं। कुछ मामले में लोग जरूर पुलिस के सामने आये हैं और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एडल्ट एंटरटेनमेंट और धोखाधड़ी का धंधा जोरों पर है। साइबर ठगों ने भी लोगों को ठगने का नया तरीका निकाल लिया है। महिलाओं से बातचीत कर अश्लील चैट की जाती है और फिर उनको ही ब्लैकमेल किया जा रहा है। दोस्ती करने के बाद यह ठग लोगों से रुपयों की डिमांड करते हैं। रुपये न देने पर वीडियो और चैट को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी तक देते हैं। ऐसे में लोग ठगों के झांसे में आते हैं और आसानी से रुपये दे देते हैं। हरिद्वार में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। पिछले दिनों उत्तरी हरिद्वार निवासी एक संत महिला ठगों के जाल में फंस गए थे। संत ने पुलिस को शिकायत कर बताया था कि एक महिला ने पहले उनसे दोस्ती की और अश्लील चैट करने के बाद अब 20 हजार की मांग कर रही है। इसी तरह से रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक बुजुर्ग के साथ इस तरह की घटना हुई थी। जब बुजुर्ग को ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस में शिकायत देकर बुजुर्ग ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। जबकि बीते तीन माह पहले ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में भी इस तरह का मामला सामने आया था। जब एक बुजुर्ग को महिला से अपने निशाने पर ले लिया था। बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत की थी। बुजुर्ग से अश्लील चैट कर उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी तरह एक मामला यहां डालनवाला क्षेत्र में भी सामने आने की बात पता चली है। यहां एक टैन्ट व्यवसायी को एक महिला सोशल मीडिया के द्वारा निशाना बना कर दो लाख रूपये वसूल लिए। इसके बाद महिला ने व्यवसायी को एक लाख रूपये और देने को कहा तो व्यवसायी को शक हुआ और उसने महिला से दून आकर देने की बात की लेकिन महिला ने आने से इंकार किया और न देने पर वीडियो चेट को उसकी पत्नी को भेजने की धमकी दी। हालांकि अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गयी है लेकिन यह मामला पुलिस के एक बड़े अधिकारी के संज्ञान मे है।

बुजुर्ग आसानी से फंस रहे जाल में: महिलाओं के इस जाल में बुजुर्ग आसानी से फंस रहे हैं। दरसअल बुजुर्ग लोगों को यह महिलाएं रिक्वेस्ट भेजती हैं और फिर बातचीत शुरू हो जाती है। बाद में मोबाइल नंबर भी ले लिया जाता है। फिर उसके बाद महिलाएं अश्लील चैट शुरू कर देती हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने के लिए विहिप आगे आया
Next: कोरोना कर्फ्यू में ढील देने के मूड में नहीं दिख रही अभी सरकार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.