Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्नेह राणा ने कोलंबो में रचा इतिहास
  • देहरादून

स्नेह राणा ने कोलंबो में रचा इतिहास

RNS INDIA NEWS 12/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रतिभाशाली क्रिकेटर व ग्राफिक एरा की छात्रा स्नेह राणा ने कोलम्बों में एक नया इतिहास रच दिया है। वे महिला वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेकर स्नेह राणा यह रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा व स्पिनर ऑलराउंडर क्रिकेटर स्नेह राणा ने यह इतिहास श्रीलंका में महिलाओं की वन- डे ट्राई नेशन क्रिकेट सीरीज में बनाया है। एक सीरीज में 15 विकेट लेकर स्नेह राणा वर्ष 2003 में ऑस्ट्रेलिया की कैथ्रीन फिट्जपैट्रिक के बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल हो गईं हैं। ऑस्ट्रेलिया की कैथ्रीन फिट्जपैट्रिक ने 2003 में वर्ल्ड सीरीज के दौरान 15 विकेट लिये थे। स्नेह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने टूर्नामेंट में श्रीलंका व साउथ अफ्रीका के खिलाफ पंद्रह विकेट लिए। टूर्नामेंट में भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारत की पहली और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैथरीन फिट्ज़पैट्रिक के साथ संयुक्त रूप से दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गयी हैं। उन्होंने महिलाओं की श्रृंखला में सर्वाधिक विकेट लेने का लंबे समय से चला आ रहा भारतीय क्रिकेटर नूशिन अल खादीर का बारह विकेट का रिकार्ड भी तोड़ दिया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने स्नेह की इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि स्नेह राणा पर पूरे देश को गर्व है। उत्तराखंड की इस बेटी ने सीरीज में पंद्रह विकेट लेने का इतिहास रचकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्राफिक एरा के साथ ही देश और उत्तराखंड का भी मान बढ़ाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काकड़ा गाड़ में बर्ड वाचिंग नेचर ट्रेल का हुआ उद्घाटन
Next: राशिफल 13 मई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.