Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्मार्ट सिटी के कामों के चलते दून में चारों ओर उड़ रही धूल ही धूल
  • देहरादून

स्मार्ट सिटी के कामों के चलते दून में चारों ओर उड़ रही धूल ही धूल

RNS INDIA NEWS 27/02/2021
rns featured image new

देहरादून। बीते कुछ महीनों से राजधानी दून को धूल ने अपने आगोश में ले रखा है। जिधर भी जाओ बस धूल, धूल और धूल का गुबार। इस धूल के गुबार ने लोगों का सडक़ों पर चलना ही मुश्किल नहीं कर रखा है अपितु दुकानदारों के सामने भी बड़ी समस्या पैदा कर रखी है। धूल से बचने के लिए कई दुकानदारों ने दुकानों के सामने सफेद पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नियां लटका रखी है और शहर का यह हाल हुआ है कि स्मार्ट सिटी के कामों के चलते। राजधानी दून जो केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी सूची का हिस्सा है, में शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बीते एक साल से अनेक काम किए जा रहे हैं। इन कामों के लिए राजधानी दून की सडक़ों को कईकृकई मीटर गहराई तक खोदा जा रहा है। जिससे निकलने वाली मिट्टी काम होने तक इधर-उधर जमा रहती है तथा काम होने के बाद पुन: गड्ढे को भरने के काम आती है। भले ही धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी के छिडक़ाव की व्यवस्था हो लेकिन यह व्यवस्था समुचित नहीं है। इन खुदी हुई सडक़ों पर पानी या तो इतनी अधिक मात्रा में डाल दिया जाता है कि सडक़ पर कीचड़ हो जाए या फिर इतना कम होता है कि धूल को दबा सके। वाहनों की आवाजाही के कारण भी यह उपाय अधिक समय तक कारगर नहीं होता है। शहर के पल्टन बाजार से लेकर ईसी रोड से बुद्धा चैक आने वाले क्रॉस रोड तथा बुद्धा चैक से आराघर तक जाने वाली सडक़ तक इस खुदाई के कारण धूल ही धूल का साम्राज्य नजर आ रहा है। खुदाई के कारण जगह जगह मिट्टी बढऩे से इन सडक़ों पर जगह-जगह वाहन हिचकोले खाते रहते हैं। वहीं कई बार फंस भी जाते हैं। ऐसी स्थिति में सडक़ों पर जाम की स्थिति आम हो गई है। स्मार्ट सिटी के काम पूरे होने पर दूनकर को फायदा होगा वह तो बाद की बात है फिलहाल तो यह स्मार्ट सिटी धूल का एक ऐसा फूल बन चुका है जिसका रंग पूरी तरह से बदरंग हो गया है। दुकानदारों के लिए यह धूल बड़ी मुसीबत बनी हुई है और उनका अधिकांश समय और शत्तिफ इस धूल को झाडऩे में ही लग रही है। दुकानदारों का कहना है कि जब से यह काम शुरू हुआ है उनका कारोबार आधा ही रह गया है। धूल के कारण सडक़ों पर चलना मुश्किल हो रहा है तथा सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि वह इस से तंग आ चुके हैं लेकिन पता नहीं इससे उन्हें कब निजात मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की 1.43 करोड़ से अधिक खुराक दी गई : सरकार
Next: 1 मार्च से होगा कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण का ट्रायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.