Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 1 मार्च से होगा कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण का ट्रायल
  • देहरादून

1 मार्च से होगा कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण का ट्रायल

RNS INDIA NEWS 27/02/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अब वैक्सीन लगवाने के लिए बुजुर्गों की बारी आ गई है। तीसरे चरण में 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और 45 से 59 आयु के किसी बीमारी से ग्रसित लोगों कोरोना वैक्सीन लगवाई जाएगी। प्रदेश में एक मार्च से कुछ बूथों पर ट्रायल के तौर पर तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। चार मार्च को प्रदेश भर में तीसरे चरण के लिए टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके बाद सात मार्च से सभी चयनित बूथों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार तीसरे चरण में 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और 45 से 59 आयु वर्ग के उन लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जो पहले से किसी बीमारी से ग्रसित हैं। इसके लिए केंद्र ने अलग से साफ्टवेयर तैयार किया है। तीसरे चरण में पात्र लोगों का वैक्सीन लगवाने के लिए मौके पर पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए उन्हें ऐसी आईडी साथ में लानी होगी, जिसमें जन्म तिथि लिखी हो। आधार कार्ड के साथ ही मतदाता पहचान पत्र या अन्य आईडी से वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश की कुल आबादी के आधार पर 60 साल से अधिक आयु और 45 से 59 आयु वर्ग के लोगों का अनुमानित संख्या का आकलन किया है। इस वर्ग के लोगों की संख्या प्रदेश में 20 लाख से अधिक हो सकती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी का कहना है कि तीसरे चरण के कोरोना टीकाकरण के लिए केंद्र की ओर से साफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एक मार्च को प्रदेश में तीसरे चरण का कुछ बूथ पर ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद चार मार्च को पूर्वाभ्यास करने के निर्देश केंद्र की ओर से दिए गए। सात मार्च से सभी चयनित बूथों पर वैक्सीन लगवाने की तैयारी चल रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मार्ट सिटी के कामों के चलते दून में चारों ओर उड़ रही धूल ही धूल
Next: अभीबस डॉट कॉम अब आईआरसीटीसी के ग्राहकों को बस टिकट बुक कराने की सुविधा मुहैया कराएगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.