Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्मैक तस्करी में एसटीएफ ने किया दम्पति को किया गिरफ्तार
  • देहरादून

स्मैक तस्करी में एसटीएफ ने किया दम्पति को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/07/2021
rns featured image new

देहरादून। एसटीएफ की एंटी ड्रग टास्क फोर्स की टीम ने नशे के अवैध तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दो अभियुक्तों को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुए हैं। दोनों अभियुक्त रिस्ते में पति-पत्नी हैं। एसटीएफ के प्रभारी आईपीएस अजय सिंह ने बताया कि एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स व स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने गुरूवार को स्मैक तस्कर शहजाद पुत्र निसार अहमद व इसकी पत्नी मैसर जहां को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों ने पुलिस टीम को बताया कि वह रिजवान (पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त) से माल खरीदकर देहरादून, विकासनगर , हरबटपुर में स्मैक की तस्करी करते थे। जिनपर एनडीपीएस के कई मामले पूर्व में दर्ज हैं। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि टीम ने मार्च में दो तस्करों को 577 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान तस्करों ने नशा तस्करी सरगना रिजवान का नाम बताया था। इसके बाद टीम ने रिजवान पुत्र शमशाद व उसकी पत्नी तबस्सुम को 108 ग्राम स्मैक व 2 लाख रुपए के साथ बरेली से गिरफ्तार किया था। रिजवान से हुई कड़ी पूछताछ में उसने दो और तस्करों का नाम बताया था। जिन्हें गुरूवार को मिर्जापुर से गिरफ्तार किया गया।

लाखों की संपत्ति फ्रीज: अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त रिजवान के द्वारा मात्र दो सालों में करीब एक करोड़ की ज़मीन और मकान विभिन्न स्थानों पर खरीदे गए को चिन्हित किया गया है। साथ ही सहारनपुर के मिर्जापुर से गिरफ्तार तस्करों की अवैध लाखों की संपत्ति का भी सुराग लगा है। चल अचल संपत्ति को सीज व फ्रीज की कार्यवाही जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज के राजकीयकरण की मांग उठाई
Next: पीएम मोदी ने दून के टैक्सी चालक से की बातचीत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.