Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्किल इंडिया देश के लिए 1 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशिक्षित करेगा
  • उत्तराखंड

स्किल इंडिया देश के लिए 1 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रशिक्षित करेगा

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
rns featured image new

देहरादून। कोविड-19 की चुनौतियों से बेहतर ढंग से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश भर में एक लाख से अधिक कोविड योद्धाओं की स्किलिंग और अपस्किलिंग के लिए स्वास्थ्य सेवा में कोविड 19 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स कार्यक्रम की शुरुआत की। स्किलिंग, रीस्किलिंग और अपस्किलिंग पहल के माध्यम से नौकरी करने के लिए तैयार एक सक्रिय कार्यबल बनाकर कोविड-19 से लड़ाई में रणनीतिक और तत्काल सहायता द्वारा एक नई दिशा प्रदान की जा सकेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोविड-19 से लड़ने के लिए आवश्यक सेवाओं से संबंधित और प्रासंगिक भूमिकाओं में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों की स्किलिंग और अपस्किलिंग करना है। पहचान किए गए नए जॉब रोल्स में बेसिक केयर सपोर्ट, इमरजेंसी केयर सपोर्ट, एडवांस केयर सपोर्ट, सैंपल कलेक्शन सपोर्ट, होम केयर सपोर्ट, मेडिकल इक्विपमेंट सपोर्ट शामिल हैं। इस कार्यक्रम में एक शार्ट टर्म प्रशिक्षण शामिल होगा, जिसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अस्पतालों, डायग्नॉस्टिक सुविधाओं, सैम्पल कलेक्शन सेन्ट्रस आदि जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं में 3 महीने की ऑन द जॉब ट्रेनिंग शामिल होगी। शुरुआत में एमएसडीई ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को 26 राज्यों के 111 प्रशिक्षण संस्थानों में शुरु करने का निर्णय लिया है और जल्द ही 1 लाख प्रोफेशनल्स विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं पर ऑन द जॉब ट्रेनिंग के लिए उपलब्ध होंगे। इस पहल के बारे में बात करते हुए, माननीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री, डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा, “कौशल प्रशिक्षण में विशिष्ट गुणवत्ता लाने के लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने यह हस्तक्षेप किया है क्योंकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह हमारा प्रयास है कि देश में मौजूदा हेल्थकेयर सिस्टम को सपोर्ट दिया जाए जो अधिक से अधिक लोगों के जीवन को बचाने के लिए दिन-रात संघर्ष कर रहा। विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम पर अपने विचार साझा करते हुए, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री और विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज कुमार सिंह ने कहा, “हमारा देश कोविड-19 महामारी के खिलाफ एक युद्ध लड़ रहा है और यह समय की मांग है कि हम अपने हेल्थकेयर सेक्टर को पर्याप्त सहायता प्रदान करे। विभिन्न राज्य सरकारों और स्किल इंडिया मिशन इकोसिस्टम के परामर्श से कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को और कम करने के लिए इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को शुरू करने के लिए तेजी से काम किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यूनतम वेतन तय करने में देरी नहीं करेगी सरकार : केंद्र
Next: ऑनलाइन कैमरा खरीदने में लगा 20 हजार की चूना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.