Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत
  • टिहरी

कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 18/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे दो व्यक्तियों की कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने मौके पर 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस घंटों तक मौके पर नहीं पहुंची। बाद में लोगों ने निजी वाहन से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार अपराह्न करीब ढाई बजे थौलधार ब्लॉक के डांग गांव से ज्वारना जा रही कार संख्या यूके-15-9761 बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर सिंवालीपातल गांव के चुल्यू तोक के पास अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार प्रेमा पुत्र मंगलू निवासी पिराड़ी कंडीसौड़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि मनवीर पुत्र मंगलू निवासी ग्राम डांग तहसील कंडीसौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनवीर को स्थानीय लोगों ने किसी तरह रेस्क्यू कर निजी वाहन से चंबा अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने रिश्तेदार डांग गांव निवासी खिलपत सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वह डांग गांव निवासी मनवीर के साथ किसी जरूरी कार्य के लिए ज्वारना जा रहे थे। तभी सिंवालीपातल गांव के निकट चुल्यू में यह दुर्घटना हो गई। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश कोहली ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना के बाद 108 एंबुलेंस को कॉल की लेकिन काफी समय बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। बताया कि स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिद्धपीठ कमलेश्वर मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने का कार्य शुरू
Next: केदारनाथ हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से स्कूटरी सवार युवती घायल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.