Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सिसैया बंधा में पानी में डूबी फसल का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान
  • ऊधम सिंह नगर

सिसैया बंधा में पानी में डूबी फसल का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

RNS INDIA NEWS 01/02/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   शारदा सागर के तट पर बसे बगुलिया, बंधा, बलुआ, खैरानी आदि गांवों में किसानों की फसलें शारदा सागर का जलस्तर बढ़ने से पूरी तरह जलमग्न हो गई थीं। वहीं ग्रामीणों के घरों में भी पानी भरने लगा था। पानी भरा होने से गन्ने की सप्लाई नहीं हो पा रही है। किसानों का कहना है कि गन्ना फैक्ट्री फरवरी माह के अंत में बंद होने की संभावना है, ऐसे में किसानों के गन्ने की फसल फैक्ट्री को आपूर्ति नहीं हो पाएगी और पानी में डूबकर बर्बाद हो जाएगी। सिसैया बंधा में पानी में फसल डूबने को जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने स्वयं संज्ञान लिया। डीएम भदौरिया ने एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता सिंचाई सितारगंज को निर्देश देकर यूपी सिंचाई विभाग से वार्ता कर शारदा सागर के फाटक खोलकर पानी कम कराने के निर्देश दिए। एसडीएम बिष्ट ने बताया कि इस मामले में उन्होंने यूपी सिंचाई विभाग से वार्ता की और शारदा सागर के फाटक खोले गए हैं। शनिवार को एसडीएम बिष्ट ने गांव का निरीक्षण किया और बताया कि पानी कम होना शुरू हो गया। इधर ग्रामीण मास्टर रामायण राम ने बताया कि पानी कम होने लगा है, लेकिन जमीन सूखने में अभी समय लगेगा। तभी जाकर गन्ना काटा जा सकेगा। मास्टर रामायण ने प्रशासन से उनकी गन्ने की फसल निकलने तक चीनी मिल को बंद न किया जाए। इसके अलावा उन्होंने शारदा सागर से हर साल बढ़ने वाले पानी समस्या का स्थाई समाधान की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया प्रीपेड मीटर का विरोध
Next: भारत-नेपाल सीमा पर चार किमी क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.