Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसआईआर प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • अल्मोड़ा

एसआईआर प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 04/12/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को पारदर्शी और त्रुटिरहित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर की तैयारियाँ जारी हैं। सभी बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) नियुक्त किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वे अपने प्रतिनिधि बीएलए के रूप में नामित कर दें, ताकि बीएलओ और बीएलए के पारस्परिक सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों द्वारा दो प्रकार के बीएलए नामित किए जाएंगे—बीएलए प्रथम, जो विधानसभा वार नियुक्त होंगे, और बीएलए द्वितीय, जो प्रत्येक बूथ के लिए नामित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलए अपने-अपने क्षेत्रों में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आने वाली आपत्तियों, शिकायतों और विसंगतियों को बीएलओ तक पहुंचाएंगे, जिससे त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे सक्रिय सहयोग रखते हुए मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाए रखने में योगदान दें। बैठक में बीएलए नियुक्ति की प्रगति, बीएलओ द्वारा की जा रही मतदाता सत्यापन प्रक्रिया तथा एसआईआर की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की गई। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में दर्ज नाम, आयु, परिवार विवरण, प्रवास, मृत मतदाता और वर्ष 2025 के लिए पात्र नए मतदाताओं के सत्यापन का कार्य लगातार जारी है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और अन्य प्रक्रियाओं में आ रही समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे तथा दावे-आपत्तियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढौरा न्याय पंचायत में चार दिवसीय जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
Next: खाड़ी महाविद्यालय में आयोजित युवा संसद में जमकर हुये सवाल-जबाब

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.