Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सिमकनी खेल मैदान में मेला लगा तो होगा विरोध: छात्र संघ
  • अल्मोड़ा

सिमकनी खेल मैदान में मेला लगा तो होगा विरोध: छात्र संघ

RNS INDIA NEWS 21/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर के सिमकनी खेल मैदान में लगने वाले मेले का विरोध शुरू हो गया है। छात्र संघ अध्यक्ष राहुल सिंह धामी ने आगामी 28 अगस्त से आयोजित मेले का विरोध किया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि सिमकनी खेल मैदान में आयोजित मेले का छात्र संघ पूर्ण रूप से विरोध करता है। कहा कि यह खेल का मैदान है तथा इससे शिक्षण व्यवस्था भी प्रभावित होती है। मेले के चलते पूरे दिन शोरगुल रहता है, अराजक तत्व शराब पीकर माहौल खराब करते हैं। कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा केवल पैसों के लालच में परिसर के माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कॉलेज प्रशासन का तानाशाह निर्णय स्वीकार नहीं करेंगे। यदि सिमकनी खेल मैदान में मेला लगा तो छात्र संघ इसका विरोध करेगा। धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कॉलेज प्रशासन का तानाशाही निर्णय बिल्कुल स्वीकार नहीं होगा। बिना छात्र संघ को भरोसे में लिए इस तरह के निर्णय नहीं ले सकते हैं। केवल कुछ पैसों के लालच में परिसर को मेले के लिए नहीं दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्र हितों की विरोध में निर्णय लिया गया तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। छात्र संघ अध्यक्ष ने ज्ञापन की प्रति जिलाधिकारी, कुलपति, कुल सचिव, अधिष्ठाता छात्र संघ और कुलानुशासक को भी भेजी है। ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र सिंह कोरंगा, दीपक लोहानी, नीरज जोशी, राजकमल जोशी, वीरेंद्र जोशी आदि छात्र शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 700 की खरीदारी पर लैपटॉप गिफ्ट देने का झांसा दे 90 हजार ठगे
Next: भूस्खलन से देवल गांव का नौला हुआ क्षतिग्रस्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
IMG-20260624-WA0000_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.