Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सिम विक्रेता से मारपीट, बाइक की चाबी भी ले गए आरोपी
  • ऊधम सिंह नगर

सिम विक्रेता से मारपीट, बाइक की चाबी भी ले गए आरोपी

RNS INDIA NEWS 01/04/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। सिम को लेकर विवाद के चलते कुछ लोगों ने सिम विक्रेता से मारपीट कर दी। आरोपी उसकी बाइक की चाबी भी छीनकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी सोनू राठौर पुत्र सोहन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी का प्रमोटर है। रोजाना की तरह 27 मार्च की शाम वह सिडकुल ढाल पर केनोपी लगाकर कंपनी की सिम बेच रहा था। इस दौरान उसके पास दो युवक सिम लेने पंहुचे और सिम को सस्ते बेचने को लेकर बहस करने लगे। उसके मना करने पर दोनों मौके से चले गए। करीब रात नौ बजे वह बाइक से घर की ओर जा रहा था। फुटबॉल मैदान के पास पहुंचने पर दो बाइक में सवार पांच युवकों ने उसे चलती बाइक से पकड़ लिया। आरोप है कि इसके बाद सिम की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे घेरकर बेल्ट से मारपीट करने लगे। आरोप है कि वे लोग उसकी बाइक की चाबी भी छीनकर फरार हो गए। वहीं ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंबगांव क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से लोगों में दहशत
Next: भारत को पूरे विश्व में मिल रहा सम्मान: कैलाश खेर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.