Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सिख विरोधी दंगा : एसआइटी ने दबोचे तीन और आरोपित,अब तक 22 गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

सिख विरोधी दंगा : एसआइटी ने दबोचे तीन और आरोपित,अब तक 22 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2022
rns featured image new

गिरफ्तारी करने में दिल्ली एसआईटी से कानपुर एसआईटी आगे निकली

कानपुर (आरएनएस)।  सिख विरोधी दंगे की जांच कर रही एसआईटी ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस तरह अबतक 22 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसआईटी द्वारा तीन आरोपितों की पहली गिरफ्तारी घाटमपुर से करने के बाद सिख विरोधी दंगे में 38 साल बाद पीडि़तों को न्याय की उम्मीद जागी है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कानपुर की एसआईटी अब दिल्ली एसआईटी से भी आगे निकल गई है।
गुरुवार को एसआईटी ने तीन और आरोपितों चंद्र प्रताप सिंह (67) पुत्र शिवप्रताप सिंह निवासी जी बी ब्लॉक पनकी, गुड्डू (61) उर्फ अनिल निगम पुत्र रामभजन निगम निवासी क्च ब्लॉक पनकी व मूल निवासी बांदा, रामचंद्र पाल (66) पुत्र सय्यदीन पाल निवासी दबौली कानपुर को गिरफ्तार किया है। इस तरह अबतक 22 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं दो दिन पहले चार हत्याकांड में वांछित पूर्व पार्षद कैलाश पाल ने समर्पण किया था। किदवई नगर हत्याकांड के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तारी करने में दिल्ली एसआईटी से कानपुर एसआईटी आगे निकल गई है। दिल्ली की एसआईटी ने 293 मामलों में 65 की जांच की है और 57 में एफआर लगायी है। जबकि आठ में छह मामलों में चार्जशीट दाखिल की है। इनमें एक मामले में 12 आरोपित थे, जिन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया। जबकि कानपुर की एसआईटी अब तक 22 आरोपितों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन अस्पताल में भर्ती
Next: ‘मंकीपॉक्स’ को लेकर अलर्ट मोड में केंद्र सरकार, राज्यों को टेस्टिंग और सर्विलांस बढ़ाने के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.