Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में ट्रॉली के जरिये पहुंचेंगे श्रद्धालु
  • टिहरी

सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में ट्रॉली के जरिये पहुंचेंगे श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 18/02/2022
rns featured image new

नई टिहरी। चंबा-मसूरी सड़क मार्ग पर कद्दूखाल कस्बे के ठीक ऊपर पहाड़ की चोटी पर स्थित सिद्धपीठ सुरकंडा मंदिर में श्रद्धालु जल्द ही ट्रॉली के जरिये पहुंच सकेंगे। यहां फरवरी के अंत तक ट्रॉली संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इससे दिव्यांग और वृद्ध लोग भी आसानी से मां सुरकंडा के दर्शन कर सकेंगे।
सिद्धपीठ सुरकंडा माता मंदिर समुद्रतल से करीब 2750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर में पहुंचने के लिये श्रद्धालुओं को कद्दूखाल कस्बे से करीब डेढ़ किमी खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है, जो हर किसी के लिये आसान नहीं है। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार में तत्कालीन पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने सुरकंडा रोपवे का शिलन्यास किया था। करीब 32 करोड़ की लागत से बनने वाले सुरकंडा रोपवे का कार्य चार साल में पूरा होना था, लेकिन बजट के आभाव और कोरोना काल के चलते काम समय पर पूरा नहीं हो पाया। सुरकंडा रोपवे का निर्माण कार्य एक निजी कंपनी को दिया गया है। रोपवे का संचलान शुरू होने के बाद मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को करीब 525 मीटर की दूरी तय करने में आठ से दस मिनट का समय लगेगा।

श्रद्धालुओं की संख्या में होगी बढ़ोतरी
रोपवे का संचालन शुरू होने से सुरकंडा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। चंबा-मसूरी सड़क पर धनोल्टी, कांणाताल, ठागधार, कोडिया, बटवाधार सहित कई पर्यटन स्थल हैं, जहां सालभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। इससे स्थानीय लोगों का कारोबार भी बढ़ेगा।

ट्रॉली की कमाई का हिस्सा पर्यटन विभाग को भी मिलेगा
सुरकंडा रोपवे के संचालन करने के लिये छह टावर बनाये गये हैं, जिनमें ट्रॉलियों का संचालन होगा। एक ट्रॉली में छह लोग बैठ सकेंगे। अनुबंध के आधार पर रोपवे का संचालन 30 वर्षों तक रोपवे निर्माण का कार्य करने वाली कंपनी करेगी। इससे होने वाली कमाई का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा कंपनी पर्यटन विभाग को देगी।

क्या कहते हैं, जिला पयर्टन अधिकारी
सुरकंडा रोपवे बनकर तैयार है। इसका ट्रायल भी पूरा हो चुका है। जल्द ट्रॉली संचालन की अनुमित मिलने की उम्मीद है। संभवत: फरवरी के अंत तक ट्रॉलियों को श्रद्धालुओं के लिये शुरू कर दिया जाएगा। एक समय में तीन-तीन ट्रॉलियों का संचालन किया जाएगा।
– अतुल भंडारी, पर्यटन, अधिकारी, टिहरी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1 किलो 513 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: 2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 दोषियों को फांसी की सजा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.