Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला, केस दर्ज
  • हरिद्वार

कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/01/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  कंपनी में महिला कर्मचारी को डांटने के बाद कर्मचारी के बाहर आने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिडकुल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कर्मचारी आईसीयू में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसओ मनोहर भंडारी के मुताबिक मूल रूप से मुजफ्फरनगर खतौली, अंतवाड़ा निवासी अरुण मधु विहार कालोनी जमालपुर कनखल में रहते हैं। अरुण ने शिकायत कर बताया कि उसके जीजा मनोज कुमार धीमान सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत हैं। वहां मशीन पर रिजेक्शन होने पर उन्होंने एक महिला कर्मचारी को डांट दिया। बाद में महिला ने अपने भाई और परिचित को ये बात बता दी। आरोप है कि रात में कंपनी से बाहर निकलते ही रास्ते में अंकुर निवासी खतौली मुजफ्फरनगर और आकाश निवासी शाहजहांपुर ने अपने साथी अंशु, आदित्य निवासीगण खतौली मुजफ्फरनगर के साथ रोक लिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कई वार करने के बाद गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। घायल हरिद्वार के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंखे से लटका मिला युवक का शव
Next: मकान मालिक को देखकर छत से कूदा चोर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.