Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • श्रमिक की मौत में फैक्ट्री के जीएम, एचआर के खिलाफ केस
  • ऊधम सिंह नगर

श्रमिक की मौत में फैक्ट्री के जीएम, एचआर के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 24/01/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  एक महिला ने प्रकाश पाइप फैक्ट्री के जीएम और एचआर को अपने पति की मृत्यु का जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि दोनो अधिकारियों ने उसे धोखे में रखकर वादा खिलाफी की। कोर्ट के आदेश पर कुंडा थाना पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में गांव हरियावाला निवासी गीता पत्नी स्व. हरप्रसाद ने कहा है कि वह मूलरूप से गांव शाही, मीरगंज, बरेली निवासी है। पिछले 20 वर्षों से उसके पति हरप्रसाद प्रकाश पाईप्स फैक्ट्री में कर्मचारी थे। 20 मई 2024 को उसके पति हरप्रसाद की फैक्ट्री में काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। फैक्ट्री की गाड़ी से उन्हें अस्पताल लाया गया। जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने को कहा तो फैक्ट्री के जनरल मैनेजर केपी सिंह और एचआर संजय शुक्ला ने उनसे पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। उन्होंने परिवार के एक व्यक्ति को फैक्ट्री में नौकरी देने और 15 लाख रुपये का मुआवजा देने का भरोसा दिलाया। हरप्रसाद का दाह-संस्कार करने के बाद वह फैक्ट्री गई तो दोनों अधिकारी अपनी बात से मुकर गए। उसे आशंका है कि उसके पति की मृत्यु के पीछे फैक्ट्री के दोनों अधिकारियों का हाथ है। तहरीर देने पर पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उल्टे फैक्ट्री प्रशासन उसे धमका रहा है। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को चेक बाउंस मामले में तीन महीने की सजा, गैरजमानती वारंट जारी
Next: महाराज ने एएसआई से कहा- पौराणिक मंदिरों का संरक्षण जरूरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 19.28.04_11zon
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जिला पंचायतों का बजट घटाने पर सदस्यों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • बारिश के साथ यमुनोत्री-गंगोत्री पर भूस्खलन का सिलसिला शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.