Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन कर बर्फबारी का उठाया लुत्फ
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन कर बर्फबारी का उठाया लुत्फ

RNS INDIA NEWS 07/05/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रविवार को श्रद्धालुओं ने बारिश व बर्फबारी के बीच दर्शन किए। बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु धामों में पहुंचे और मां गंगा व यमुना के दर्शन किए। खराब मौसम के बावजूद हर दिन सात से आठ हजार यात्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे हैं। खराब मौसम के बीच गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में रविवार को हल्की बर्फबारी हुई। जिसका धामों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया। रविवार को जिले में दिनभर तेज हवाओं के साथ ही रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में मंगलवार रात पारा लुढ़कने पर हल्की बर्फबारी भी हुई। गंगोत्री मंदिर समिति के पूर्व सह सचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में रविवार दोपहर को हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन बारिश का दौर देर रात से जारी है। जबकि यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम और आसपास की पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। बारिश के बीच बड़ी संख्या में धामों में पहुंच कर दर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रूक- रूक हो रही बारिश से पड़ रही ठंड के बाबजूद यात्रियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। इन सबके बीच प्रशासन ने यात्रियों को अलर्ट रहने को कहा है। डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए यात्रा से जुड़े विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी की सालगिरह के दिन युवक ने की आत्महत्या
Next: ट्रैफिक प्लान को लेकर बिफरे पर्यटक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.