Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, शिवरात्रि पर इतने घंटों के लिए खुला रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, शिवरात्रि पर इतने घंटों के लिए खुला रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर

RNS INDIA NEWS 05/03/2024
rns featured image new

वाराणसी (आरएनएस)।  महाशिवरात्रि पर होने वाली मंगल आरती के बाद वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर 36 घंटे खुला रहेगा। मंदिर पदाधिकारियों ने त्योहार के मौके पर 10 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है, जिसे ध्यान में रखते हुए गर्भगृह को दर्शन के लिए खोले रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर प्रबंधन ने भीड़ को नियंत्रित करने का पूरा प्रबंध भी कर लिया है।
मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने कहा, श्रद्धालु चार कतारों में मंदिर के दर्शन कर सकेंगे। वे 9 मार्च सुबह 11 बजे तक झरोखा दर्शन कर सकेंगे। इस अवधि में स्पर्श-दर्शन (शिवलिंग को छूकर प्रार्थना करना) की व्यवस्था उपलब्ध नहीं होगी।
उन्होंने कहा, इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी टिकट की सुविधा नहीं रहेगी और आम श्रद्धालुओं को किसी वीआईपी दर्शन की वजह से परेशान नहीं किया जाएगा। काशी विश्वनाथ मंदिर के नवीनीकरण और प्रधानमंत्री द्वारा 13 दिसंबर 2021 को इसका उद्घाटन किए जाने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी दर्ज की गई है। आमतौर पर यहां नव वर्ष, महाशिवरात्रि और श्रावण के माह में अधिक श्रद्धालु आते हैं।
बता दें कि पिछले साल महाशिवरात्रि के मौके पर यहां 6.88 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे। अधिकारियों ने इस महाशिवरात्रि पर बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 मार्च
Next: पैसे लेकर सदन में वोट देने वाले सांसदों-विधायकों पर अब चलेगा केस, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा 1998 का फैसला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.