Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के शिवालिक नगर कॉलोनी में मंगलवार को कुछ लोगों द्वारा मकान दुकान का सर्वे और नपाई करने का कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा और शिवालिक नगर व्यापार मंडल ने विरोध किया। इस दौरान उन्होंने नपाई करने आए कर्मचारियों को भगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी कागजात, सूचना के मकानों, दुकानों का सर्वे किसके आदेश पर हो रहा है। पालिका ने किसी प्रकार का नोटिस या सूचना नहीं दी। क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मंगलवार को एक कंपनी के कुछ लोग क्षेत्र में पहुंचे और मकानों, दुकानों की नपाई करने लगे। जिसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा को भी मौके पर बुला लिया। महेश प्रताप सिंह राणा ने बताया कि जब कर्मचारियों से इस विषय में जानकारी मांगी गई तो पहले उन्होंने बताया कि वे नगरपालिका से हैं फिर किसी कंपनी का कर्मचारी बताया। उनके अनुसार नगरपालिका ने पूरे क्षेत्र के सर्वे का ठेका दिया है। प्रत्येक घर, दुकान, प्रतिष्ठान की नपाई होनी है। जबकि नगरपालिका की तरफ से किसी को कोई सूचना ही नहीं है। शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विभाष सिन्हा ने कहा कि पहले व्यापार मंडल, कॉलोनियों के लोगों को इसकी सूचना देनी चाहिए। कोई भी इस तरह से बिना सूचना के मकान, दुकान, प्रतिष्ठान की नपाई नहीं कर सकता। इस दौरान सीपी सिंह, अरुण चौहान, राजेश कुमार, मोहन राणा आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Next: पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.