Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिलगुर महाराज की पालकी के दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • देहरादून

शिलगुर महाराज की पालकी के दर्शनों को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

RNS INDIA NEWS 29/06/2023
rns featured image new

विकासनगर। हिमाचल प्रदेश के चूडधार मंदिर से शाही स्नान के बाद कालसी ब्लॉक के देऊ गांव पहुंची शिलगुर महाराज की पालकी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर पूजा-अर्चना कर देवता से आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ देव शिलगुर महाराज की देव पालकी नवनिर्मित मंदिर में बिराजमान हो गयी है। शिलगुर महाराज मंदिर देऊ से 25 जून को शाही स्नान के लिए हिमाचल के चूडधार मंदिर के लिए प्रस्थान किया था। शाही स्नान के बाद 26 जून को महाराज के देव चिन्हों ने श्रद्धालुओं के साथ चूडधार से देऊ के लिए प्रस्थान किया, जिसमें पहला पड़ाव रात्रि विश्राम मीनस में किया। 29 जून को पजिटीलानी से ग्राम देऊ स्थित शिलगूर महाराज मंदिर के लिए प्रस्थान किये। देऊ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने महाराज के दर्शन किए और महाराज के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। गांव पहुंचने पर सर्वप्रथम देव पालकी पुरानी देवठी पहुंची जहां ग्रामीण महिलाओं ने धूप देकर पूजा-अर्चना की, साथ ही चावल अर्पित कर देवता की पालकी पर पुष्प वर्षा की। पूजा अर्चना के बाद देव पालकी ने देव चिन्हों सहित नवनिर्मित मंदिर के लिए प्रस्थान किया। मंदिर पहुंचने पर ढोल दमाऊ के साथ महाराज के देव माली, पुजारी पालकी को लेकर मंदिर पहुंचे। ठीक 2.50 बजे दोपहर में शुभ लग्नानुसार देव पालकी को मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराया गया, जिसके पश्चात मंदिर प्रांगण में महिलाओं द्वारा एक जैसी वेशभूषा में पारंपरिक गीत नृत्य किया गया। ग्राम देऊ की ध्यांटूडियों ने शिलगूर महाराज की पालकी के लिए सोने का छत्र भेंट स्वरूप चढ़ाया। महाराज के वजीर शमशेर सिंह चौहान ने बताया बताया कि महाराज की पालकी हर बारह वर्ष बाद शाही स्नान के लिए हिमाचल प्रदेश के चूडधार जाती है। बताया कि नवनिर्मित मंदिर निर्माण 2019 में आरम्भ किया गया, जिसका डिजाइन आर्किटेक्ट नरेश चौहान ने तैयार किया है। मंदिर को मिस्त्री सुरेंद्र शाह के द्वारा तराशा गया है। मंदिर का निर्माण 2023 में पूर्ण हुआ, जिसके बाद देवता नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष संतराम चौहान, पुजारी रतिराम शर्मा, भंडारी जवाहर सिंह चौहान, देव माली गजेंद्र चौहान, भोपाल सिंह, हुकम सिंह, दिनेश चौहान और दूरदराज से आये हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केवीके ढ़करानी-विकासनगर को उत्कृष्ट केंद्र के सम्मान से नवाजा
Next: नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम धामी से भेंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.