Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिक्षिका ने बेटे संग मिलकर दबोचा झपटमार
  • हरिद्वार

शिक्षिका ने बेटे संग मिलकर दबोचा झपटमार

RNS INDIA NEWS 23/10/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने उसका बैग छीनकर फरार हुए युवक को अपने बेटे के साथ ही धर दबोचा। शिक्षिका ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश में पुलिस जुटी है। इस संबंध में शिक्षिका ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
भेल के सेक्टर एक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका महेश्वरी शाह से शनिवार को उस वक्त बैग छीन लिया गया था जब वह अपने घर शिवालिक नगर जा रही थी। मोटरसाइकिल सवार दो युवक फरार होने में कामयाब रहे थे। बैग में मोबाइल फोन, स्कूल की मुहर, चाबियां, नकदी समेत अन्य जरूरी दस्तावेज थे। उस वक्त शिक्षिका ने आरोपियों को पहचान लिया था। रविवार को शिक्षिका अपने बेटे के साथ किसी कार्य से चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास गई गई थी। जहां उन्होंने बैग छीनकर फरार हुए एक आरोपी को पहचान लिया। हिम्मत दिखाते हुए शिक्षिका ने अपने बेटे के साथ मिलकर आरोपी युवक को दबोच लिया। हो हल्ला होने पर राहगीर एकत्र हो गए, जिन्हें शिक्षिका ने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द युवक को कर दिया गया। आरोपी के कब्जे से शिक्षिका की यू हेल्थ कार्ड आईडी बरामद हुई। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि आरोपी का नाम आशु निवासी विष्णुलोक कालोनी रानीपुर है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरे आरोपी कार्तिक को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाय: जिलाधिकारी
Next: सड़क दुर्घटना में विक्रम चालक समेत सात लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.