Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की उठाई मांग
  • पौड़ी

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की उठाई मांग

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

पौड़ी। राष्ट्रीय आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों द्वारा ट्विटर पर पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सरकार से कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग की गई। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि एक कर्मचारी 30 से 35 वर्षों तक सरकार की सेवा करने के बाद भी पुरानी पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं कर पाता है। सीमाओं पर तैनात सेवा सुरक्षा बल बीएसएफ, आइटीबीपी, सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। वे सीमाओं पर हमारे देश और हमारी रक्षा करते हैं। कहा कि और देश की रक्षा करने वाले सिपाहियों और कर्मचारियों को पेंशन नहीं दी जा रही है और सांसद व विधायकों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान में बड़ी संख्या में शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डा. महावीर सिंह बिष्ट, जिला मंत्री भारत बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय नौटियाल, मीडिया प्रभारी कैलाश थपलियाल, कुलदीप थपलियाल, संजय रावत, संदीप रावत, कृष्ण बल्लभ, अलका बिष्ट, सुजीत रावत, अनूप जदली, कुलदीप रावत आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम: सीएम के निर्देश पर उत्तरकाशी सहित पांच जिलों को अतिरिक्त कोरोना वैक्सीन
Next: राशिफल 27 जून

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.