Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण पर देना होगा जोर: प्रो मनराल
  • अल्मोड़ा

शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण पर देना होगा जोर: प्रो मनराल

RNS INDIA NEWS 04/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों के साथ सामंजस्य स्थापित कर गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। प्रो मनराल ने कहा कि शिक्षकों को छात्रों तथा अभिभावकों का विश्वास अर्जन करने की आवश्यकता है, तभी हम समस्या का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने स्थानीय स्तर पर शिक्षा के संवर्धन हेतु वातावरण सृजन पर जोर दिया। वहीं शिक्षा संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संगीता पवार ने क्रियात्मक शोध की विभिन्न विधाओं की जानकारी शिक्षकों को दी। डाइट के प्राचार्य गोपाल गिरी गोस्वामी ने कहा कि क्रियात्मक शोध के माध्यम से कक्षा के ज्ञान को बाहरी ज्ञान से जोड़ा जा सकता है। जिला संसाधन एकक विभाग के विभागाध्यक्ष गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि शिक्षकों को अपने कार्य क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं इन समस्याओं के लिए वे समुदाय का सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य संदर्भदाता सरिता पांडे ने कहा कि तात्कालिक समस्याओं के समाधान के लिए क्रियात्मक शोध आवश्यक है। डाइट प्रवक्ता डॉ दीपा जलाल ने शिक्षकों का आह्वान किया गया कि वे शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए दृढ़ संकल्प होकर आगे आए। कार्यशाला में सोबन सिंह जीना विवि के शोधार्थी प्रकाश चंद्र भट्ट, ललित मोहन पांडे, डॉ पीसी पंत, एमएस भंडारी, डॉ दीपा जलाल, दीपक पांडे आदि उपस्थित रहे। एक्शन रिसर्च कार्यशाला में 11 विकासखंड के 72 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। समापन कार्यक्रम का संचालन जीएस गैड़ा तथा डॉ. सरिता पांडे द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरदा के पहाड़ी व्यंजनों की पार्टी के लिए पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के कार्यालय से गई पहाड़ी ककड़ी, पहाड़ी नमक
Next: मानव वन्य जीव संघर्ष रोकथाम विषय पर हुई निबन्ध प्रतियोगिता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.