Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शिक्षक समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

शिक्षक समेत तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा

RNS INDIA NEWS 25/02/2022
rns featured image new

काशीपुर। फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के भाई ने अपने शिक्षक बहनोई समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद के पीलीकोठी बांग्ला गांव निवासी उमेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बहन पूनम सैनी की शादी 18 जुलाई 2021 को लक्ष्मी नगर कॉलोनी जसपुर निवासी नरेंद्र सैनी के साथ की थी। नरेन्द्र राजकीय जूनियर हाईस्कूल बसई में शिक्षक पद पर तैनात है। शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था। आरोप है नरेंद्र सैनी, उसके भाई राम अवतार और दूसरे भाई दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कम दहेज लाने के लिए उसकी बहन को अक्सर प्रताड़ित करते रहते थे। इसकी शिकायत पूनम ने परिवार वालों से की थी। शिक्षक नरेंद्र उसकी बहन से छह लाख रुपये और नई कार की मांग कर रहा था। उसने किसी तरह उसको नवंबर में चार लाख रुपये दिए थे। गुरुवार को उसकी बहन की तबीयत खराब होने की उन्हें सूचना मिली। जसपुर पहुंचे तो उसकी बहन की लाश घर में पड़ी थी। आरोप लगाया कि नरेंद्र उसके भाई राम अवतार, भतीजे राहुल ने दहेज की खातिर उसकी बहन की हत्या कर दी। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की फांसी लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरु कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन में फंसे नागरिकों की सुरक्षा को अहम निर्देश जारी
Next: बिना डॉक्टर के अस्पताल में किए जा रहे थे अल्ट्रासाउंड, अल्ट्रासाउंड मशीन सील

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.