Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ग्रेटर नोएडा : शिक्षक की पिटाई से 5वीं के छात्र की मौत, एफआईआर दर्ज
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा : शिक्षक की पिटाई से 5वीं के छात्र की मौत, एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 10/10/2022
default featured image

ग्रेटर नोएडा (आरएनएस)। ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक ने कुछ छात्रों की पिटाई कर दी। इसके बाद एक छात्र की तबीतय बिगड़ गई। छात्र की हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। रविवार देर शाम छात्र की मौत हो गई। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और फरार चल रहे शिक्षक की तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बादलपुर थाना क्षेत्र के बंबावड़-महावड़ मार्ग पर कैप्टन सांवलिया पब्लिक स्कूल है। इस स्कूल में देव उर्फ मांगेराम का बड़ा बेटा प्रिंस (12) पढ़ता था। वह कक्षा पांचवी में पढ़ता था। बृहस्पतिवार को शिक्षक सोरेन उर्फ वरुण ने टेस्ट लेने के लिए विषय याद करने को कहा था। शुक्रवार को छात्रों का टेस्ट लिया गया। इस दौरान प्रिंस कुछ सवालों के जवाब नहीं दे पाया। जिससे नाराज होकर अध्यापक ने प्रिंस की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। प्रिंस के सिर और पीठ पर प्रहार किए गए।
इसके बाद प्रिंस बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद छात्र को दिल्ली में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान बताया कि सिर पर प्रहार होने की वजह से तीन नसें फट गई हैं। इसके बाद रविवार देर शाम को प्रिंस को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर अध्यापक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है और फरार शिक्षक की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ पैदल मार्ग में पत्थर गिरने से एक की मौत, चार घायल
Next: एनआईटी के विकास में प्रो. सोनी के प्रयासों का सराहा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.