Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा विभाग में अब कनिष्ठ शिक्षकों से कम नहीं होगा वरिष्ठ का वेतन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में अब कनिष्ठ शिक्षकों से कम नहीं होगा वरिष्ठ का वेतन

RNS INDIA NEWS 25/08/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  शिक्षा विभाग में कई स्तर पर वेतन विसंगति के मामले सामने आ रहे थे। खासतौर पर छठे और सातवें वेतनमान में वरिष्ठ अध्यापक का वेतन कनिष्ठ अध्यापक से कम होने के प्रकरण लगातार सामने आ रहे थे। सरकार ने इस पर स्थिति को स्पष्ट किया है। इसमें अब वरिष्ठ शिक्षक का वेतन कनिष्ठ अध्यापक से कम नहीं होगा। ऐसी स्थिति आने पर वरिष्ठ अध्यापक को भी कनिष्ठ अध्यापक के समान वेतन निर्धारित कर दिया जाएगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को इस बारे में आदेश जारी किए। शिक्षा निदेशालय की ओर से छठे और सातवें वेतनमान में वरिष्ठ अध्यापक का वेतन कनिष्ठ शिक्षक से कम होने के संबंध में दिशा-निर्देश मांगे गए थे। शिक्षा सचिव ने स्पष्ट किया गया अगर शिक्षकों के वेतन निर्धारण में यह स्थिति आती है कि कनिष्ठ शिक्षक का वेतन वरिष्ठ से अधिक हो जाता है तो वरिष्ठ अध्यापक को भी उसी वेतन वृद्धि की तिथि से कनिष्ठ के समान वेतन वृद्धि दी जाएगी। यानी कि दोनों की वेतनवृद्धि की तिथि की गणना एक ही दिन से की जाएगी और वरिष्ठ अध्यापक को कनिष्ठ अध्यापक के समान वेतन मिलने लगेगा। इन पर भी स्थिति की स्पष्ट – वरिष्ठ और कनिष्ठ शिक्षक की सीधी भर्ती का पद एक ही हो तथा वरिष्ठ शिक्षक की सीधी भर्ती के पद पर नियुक्ति कनिष्ठ से पूर्व या समान तिथि को की गई हो। -वरिष्ठ शिक्षक की स्थिति हमेशा कनिष्ठ की अपेक्षा उच्च या समान रही हो। -वरिष्ठ शिक्षक का वेतन किसी प्रशासनिक निर्णय जैसे दंडात्मक आदेश के फलस्वरूप कम न किया गया हो। -कनिष्ठ शिक्षक का वेतन किसी अन्य कारण जैसे वेतन संरक्षण, विशिष्ट योग्यता या पुरस्कार के रूप में स्वीकृत विशेष वेतन वृद्धि के कारण अधिक न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीडांडा ब्लॉक में बाघ और गुलदार की धमक से दहशत
Next: पूर्व पैरामिलिट्री कल्याण समिति की त्रैमासिक बैठक में रखी गई विभिन्न मांगें

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.