Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा मंत्री को बताई अशासकीय विद्यालयों की समस्याएं
  • देहरादून

शिक्षा मंत्री को बताई अशासकीय विद्यालयों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 19/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। अशासकीय विद्यालयों और विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एसजीआरआर इंटर कॉलेज सहसपुर के प्रधानाचार्य ने शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रधानाचार्य ने शिक्षा मंत्री पर स्वरचित कविता भी उन्हें भेंट की। प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने शिक्षा मंत्री को बताया कि अशासकीय विद्यालयों के साथ सरकार की ओर से भेदभाव किया जाता रहा है। इन विद्यालयों को छात्रों के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराने तक के लिए सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। जिससे विद्यालय प्रबंधन के सामने कई दिक्कतें आती हैं। लंबे समय से अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती पर अघोषित रोक लगाई गई है, जिससे अधिकांश विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। सरकार की ओर से अशासकीय विद्यालयों को कोई भी संसाधन मुहैया नहीं कराए जाते हैं। इसके साथ ही इन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलता है। जिससे शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को स्वत: सत्र लाभ दिए जाने का प्रावधान करने की मांग की। कहा कि विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती की जानी चाहिए। प्रधानाचार्य ने कहा कि सेलाकुई मानसिक स्वास्थ्य संस्थान समेत देहरादून जिले कई अस्पतालों में वार्ड आया के पद पर तैनात संविदा स्वास्थ कर्मियों को पिछले पद्रह साल से सिर्फ आठ हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जबकि उनके बाद तैनात संविदा कर्मियों को अधिक मानदेय मिल रहा है। उन्होंने वार्ड आया का मानदेय बढ़ाए जाने की मांग भी की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीपावली में टनकपुर मुख्य बाजार से प्रतिबंधित रहेगा यातायात
Next: पटाखों के धुएं से अगर जलने लगती है आंखें, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.