Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर अधिकारियों से माँगा स्पष्टीकरण
  • अल्मोड़ा

शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने पर अधिकारियों से माँगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 30/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के अपर सचिव जगदीश चन्द्र काण्डपाल ने 8 जनवरी 2025 को द्वाराहाट विकासखंड के ईड़ा गांव और 9 जनवरी 2025 को चौखुटिया विकासखंड के पैली गांव में रात्रि भ्रमण कर जनसमस्याओं की सुनवाई की थी। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के प्रति कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा गंभीरता न बरतने पर उनके खिलाफ स्पष्टीकरण जारी किए गए हैं, साथ ही उनके विभागीय अधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र भेजकर सूचित किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ईड़ा गांव में पेंशन प्रकरण पर समुचित कार्यवाही न होने के कारण द्वाराहाट की सहायक समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कदम उठाए गए हैं। वहीं, पैली गांव में टीकाकरण को लेकर शिकायत के समाधान एवं प्रगति आख्या प्रस्तुत न करने पर पशुपालन विभाग के संबंधित पशुधन प्रसार अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय उच्चाधिकारियों को उचित कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री के अपर सचिव ग्रामीणों की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं और प्रत्येक शिकायत का अनुश्रवण कर रहे हैं, ताकि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू, स्कर्ट व कटे-फटे कपड़े पहनने पर नहीं मिलेगी एंट्री
Next: 27 साल पहले घर से लापता हुआ था पति, अब महाकुंभ में इस रूप में हुई मुलाकात; परिवार के पैरों तले निकली जमीन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.