Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शीशमहल में हुए बवाल में 10 लोग गिरफ्तार
  • नैनीताल

शीशमहल में हुए बवाल में 10 लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/05/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। शहर में शनिवार देर रात सांप्रदायिक तनाव फैलाने के मामले में पुलिस ने 40 से 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन सभी पर उपद्रव करने, धार्मिक आयोजन की भीड़ में बाधा डालने, उकसाने और चोट पहुंचाने जैसी संगीन धाराओं में कार्रवाई हुई है। इसके अलावा रात से लगातार हो रही छापेमारी में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शनिवार देर रात काठगोदाम के शीशमहल क्षेत्र में मंदिर से हनुमान चालीसा का पाठ कर तीन युवक घर लौट रहे थे। शीशमहल के पास एक ठेली पर उन्होंने जूस पीया। जहां चार से पांच बाइक सवार पहुंचे। उन्होंने तीनों युवकों को बजरंग दल का कार्यकर्ता बता पीटना शुरू कर दिया। इस बीच शोरगुल सुन आसपास के लोग भी मौके की ओर भागे। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने पीटने आए तीन आरोपी युवकों को दबोच लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ देर बाद 50 से 60 लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तमंचा लहराते हुए पथराव किया और अपने साथियों को छुड़ा ले गए। इस बीच उनके एक साथी को स्थानीय लोगों ने दुकान के भीतर बंद कर दिया है। जिसके बाद सभी लोग काठगोदाम थाने पहुंचे। जहां कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर बवाल हुआ। वहां लोगों ने पुलिस को 50 से 60 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। रात से सुबह तक पुलिस ने सीसीटीवी खंगाल और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद सुबह तक 10 आरोपियों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ काठगोदाम थाने में आईपीसी की सात अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा में नहाते समय डूबे दो युवक, एक को बचाया दूसरा लापता
Next: चुनौती के दौर से गुजर रहा प्रिंटिंग कारोबार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.