Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीशमबाड़ा प्लांट में नहीं सुलझा विवाद, शहर की सफाई पर संकट
  • देहरादून

शीशमबाड़ा प्लांट में नहीं सुलझा विवाद, शहर की सफाई पर संकट

RNS INDIA NEWS 24/08/2022
rns featured image new

देहरादून। सेलाकुई स्थित नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में स्थानीय लोगों ने चौथे दिन भी सफाई वाहनों की एंट्री नहीं होने दी। लोग प्लांट को शिफ्ट करने के लिए टाइमलाइन तय कर लिखित आश्वासन देने की मांग को लेकर धरने पर डटे हैं। विरोध के बीच शहर का कूड़ा चौथे दिन भी कारगी में डंप करना पड़ा। जिसका सफाई व्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। मेयर और नगर आयुक्त जल्द विरोध कर रहे ग्रामीणों से वार्ता करने जा सकते हैं।

नगर निगम के सेलाकुई स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में मंगलवार को भी सफाई वाहनों की एंट्री नहीं हो पाई। प्लांट शिफ्ट करने की मांग पर अड़े लोगों से निगम अधिकारियों की वार्ता विफल रही। ऐसे में निगम को शहर का कूड़ा कारगी में डंप करवाना पड़ा। जल्द विवाद नहीं सुलझा तो निगम की मुश्किलें और बढ़ेंगी। सेलाकुई में लोग जल्द प्लांट शिफ्ट करने को लेकर लिखित रूप से आश्वासन देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन नई जगह तय नहीं हो पाने से निगम प्रबंधन ऐसा नहीं कर पा रहा। इधर विरोध के चलते निगम को मजबुरन कूड़ा कारगी में डंप करवाना पड़ रहा है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि समस्या का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और पारदर्शी बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कारगी और अन्य चिन्हित जगहों पर जल्द मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि कम कूड़ा प्लांट में जाए और कूड़ा निस्तारण पर हो रहे खर्च को कम किया जा सके। अधिकारी ने बताया कि टेंडर के माध्यम से कारगी से प्लांट तक कूड़ा ट्रांसपोर्टेशन का काम निजी कंपनी को सौंपा गया है। जिसके लिए नगर निगम अब 450 रुपये प्रति मीट्रिक टन की बजाय 290 रुपये के हिसाब से भुगतान करेगा। इससे निगम को हर साल लाखों रुपये की बचत होगी। 69 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठान करने और प्लांट संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरखेत गांव में टूटने लगी अपनों के मिलने की उम्मीद
Next: उत्तराखंड में महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.