Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीशमबाड़ा में लिचेट ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में मुखर हुए लोग
  • देहरादून

शीशमबाड़ा में लिचेट ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में मुखर हुए लोग

RNS INDIA NEWS 01/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  शीशमबाड़ा में बन रहे लिचेट ट्रीटमेंट प्लांट का स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। बुधवार बड़ी संख्या में लोग वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के सामने धरने पर बैठे। इस दौरान उनकी प्लांट का रखरखाव करने वाली कंपनी के अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त बुद्धि सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना और तहसीलदार सुरेंद्र सिंह का लोगों ने घेराव कर प्रदर्शन भी किया। धरना दे रहे लोगों का नेतृत्व कर रहे सहसपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पंवार ने कहा कि शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का मामला कोर्ट में चल रहा है। सरकार की ओर से भी प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने का आश्वासन दिया है, बावजूद इसके यहां नए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। बताया कि नगर निगम इन दिनों सौ किलो लीटर क्षमता के लिचेट ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कर रहा है। इसके लिए एक नाला बनाया जा रहा है, जिसमें बरसाती पानी के साथ ही प्लांट का लिचेट भी डाला जाएगा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि पहले ही बरसाती पानी ओवर फ्लो होकर लोगों के घरों में घुस जाता है, ऐसे में बरसाती पानी और लिचेट एक ही नाले में डालने से लोगों के घरों में गंदगी भी जाएगी। निर्माणाधीन नाले की निकासी क्षेत्र के बड़े बरसाती खाले बायांखाला में की जा रही है, जिससे प्लांट की पूरी गंदगी पछुवादून की जीवनदायिनी मानी जाने वाली आसन नदी में जाएगी। कहा कि आसन का पानी खेतों की सिंचाई के साथ ही पीने के उपयोग में भी लाया जाता है। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है, कोर्ट का निर्णय आने तक किसी भी तरह का नया निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। धरना प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, लाल बहादुर थापा, वीर सिंह रावत, राम सिंह, ममता त्यागी, बीना बमराड़ा, सुनीता सकलानी, रश्मि, कुसुम, राधिका, रागिनी आदि शामिल रहे।
एनजीटी के नियमों के अनुसार ही लिचेट ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। अभी सिर्फ तीस किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का एलटीपी है, अब इसकी क्षमता बढ़कर सौ किलो लीटर प्रतिदिन हो जाएगी।    – डॉ. अविनाश खन्ना, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढकरानी इंटेक में मिला युवक का शव
Next: जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों पर रोक लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.