Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए बजरंग दल कार्यकर्ता हल्द्वानी रवाना
  • देहरादून

शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए बजरंग दल कार्यकर्ता हल्द्वानी रवाना

RNS INDIA NEWS 21/05/2022
rns featured image new

देहरादून। बजरंग दल के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए हल्द्वानी जाने वाले कार्यकर्ताओं को बजरंग दल प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा व विहिप पदाधिकारी आलोक सिन्हा ने भगवा ध्वज देकर रवाना किया।
हल्द्वानी में 22 से 29 मई तक होने वाले बजरंग दल प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में उत्तराखंड प्रांत के हिंदू युवा बजरंग दल कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण शिविर का हिस्सा बनेंगे। देश व धर्म की सेवा के लिए शारीरिक, मानसिक रूप से तैयार करने के लिए वर्ग में युवाओं को लगभग चार घंटे से अधिक का शारीरिक व्यायाम, लक्ष्य भेद व दण्ड चलाने में निपुण किया जाएगा। साथ ही संसाधनों के अभाव में कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने का अनुभव वर्ग में कराया जाएगा। कार्यकर्ताओं को विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय व केंद्रीय अधिकारियों का विशेष बौद्धिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सात दिवसीय इस वर्ग में बजरंग दल के जो भी कार्यकर्ता तैयार होंगे वह पूर्णता प्रशिक्षण हासिल करेंगे। शनिवार को दून, विकासनगर से ग्यारह सदस्यीय युवाओं की टीम अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे से माल्यार्पण के साथ हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। महानगर देहरादून संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद अमित कुमार व गौरव कुमार इसका नेतृत्व कर रहे हैं। टीम में महानगर सह संयोजक बजरंग दल आशीष बलूनी, सह संयोजक विकास नगर रविंद्र पाल, ओम कुमार विनय, सचिन राणा, शिवालिक थापा, प्रमोद बिष्ट,आलोक गुप्ता,सत्यम, मुकेश कुमार,धीरज शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून की शैराली ने शतरंज में लहराया परचम, एशियन चैंपियनशिप में खेलेंगी
Next: अनुमति से अधिक खनन में ठेकेदार पर जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.