Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शौच करने गयी युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

शौच करने गयी युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/08/2021
rns featured image new

कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत पट्टी बिचला बदलपुर के गांव में शौच करने के लिए गई एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का बेस अस्पताल कोटद्वार में मेडिकल कराया गया है।
रिखणीखाल उप तहसील के नायब तहसीलदार राजेंद्र पंत ने बताया कि पट्टी बिचला बदलपुर के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस को सूचना दी कि शनिवार रात को उसकी पुत्री शौच करने के लिए घर से बाहर आई। इस दौरान गांव का एक युवक उसका मुंह दबोचकर उसे जबरन अपने साथ अपने घर ले गया। काफी देर बाद युवती के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो उसकी पुत्री आरोपी के घर में बरामद हुई। परिजनों का कहना है कि जब वह आरोपी के घर पहुंचे तो उस दौरान आरोपी ने उसका मुंह बांधा हुआ था। घटना के बाद से लड़की डरी और सहमी हुई है। उन्होंने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की आशंका जताई है। बताया कि पीड़िता के परिजन युवती को अपने साथ घर ले आए, जबकि आरोपी को उसके बाथरूम में बंद कर दिया। सूचना पर गांव पहुंची राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता का कोटद्वार बेस अस्पताल में मेडिकल कराया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की उम्र 18 साल तीन माह है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांसद धर्मेन्द्र कश्यप द्वारा की गयी अभद्रता के विरोध में आप ने जागेश्वर में निकाला जुलूस
Next: राशिफल 2 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.