Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शर्तें पूरा नहीं करने पर दुकान संचालकों को नोटिस
  • देहरादून

शर्तें पूरा नहीं करने पर दुकान संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। जिला पशुक्रूरता निवारण समिति और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने हरबर्टपुर मीट की दुकानों का निरीक्षण कर जरूरी दिश निर्देश दिए। इस दौरान कई दुकानों में पालिका की ओर से जारी एनओसी और फूड लाइसेंस की शर्तों का पालन होता नहीं मिलने पर अफसरों ने नाराजगी जताई। टीम ने लापरवाही बरतने पर दुकान के संचालकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में चेतावनी दी गयी है कि यदि नियम शर्तों का पालन नहीं किया गया तो एनओसी स्वत: निरस्त हो जायेगी।

सोमवार को जिला पशुक्रूरता निवारण समिति देहरादून की सदस्य रूबिना नितिन और नगर पालिका हरबर्टपुर की टीम ने हरबर्टपुर स्थित विभिन मटन शॉप की दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान टीममें शामिल अफसरों और कर्मचारियों ने पाया कि मीट की दुकानों में पालिका की ओर से जारी एनओसी के साथ नियमों औरशर्तों की अवहेलना की जा रही है। टीम ने पाया कि स्वच्छता से लेकर दुकान के तमाम मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है। टीम ने दुकान संचालकों को लापरवाही बरतनने पर फटकार लगाई। जिस पर पालिका परिषद की ओर से व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी। इस दौरान मीट की दुकान के संचालकों को नोटिस जारी किया गया। जिसमें स्पष्ट आदेश किये गये हैं कि यदि कोई भी व्यापारी शर्तों का पालन करते हुए नहीं पाया गया तो उसकी एनओसी स्वत: ही रद कर दी जायेगी। इसके बाद फूड लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी। संयुक्त टीम में पालिका के सफाई निरीक्षक जितेंद्र राय, मंगल सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती को अश्लील मैसेज करने वाला आरोपी देहरादून से गिरफ्तार
Next: चुनाव ड्यूटी के बाद परीक्षाओं की तैयारी में जुटे शिक्षक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.