Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चुनाव ड्यूटी के बाद परीक्षाओं की तैयारी में जुटे शिक्षक
  • देहरादून

चुनाव ड्यूटी के बाद परीक्षाओं की तैयारी में जुटे शिक्षक

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। चुनाव ड्यूटी के बाद विधिवत अपने विद्यालयों में पहुंचे शिक्षक अब बचे हुए पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने और परीक्षाएं संपन्न कराने की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए संकुल स्तर पर बैठकें कर शिक्षकों को आवश्यक जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही चुनाव के दौरान रुके पड़े निर्माण कार्यों और मरम्मत की दरकार वाले विद्यालयों भवनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

सोमवार को विकासनगर संकुल के शिक्षकों की बैठक ब्लॉक संसाधन केंद्र स्थित विद्यालय में संपन्न हुई। संकुल समन्वयक सरदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि इस बार समय पर नया शिक्षा सत्र शुरू किया जाएगा। ऐसे में कोविड संक्रमण और चुनाव ड्यूटी के कारण प्रभावित हुए शिक्षण को पटरी पर लाना जरूरी है। वार्षिक परीक्षा से पूर्व प्रत्येक विषय का निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ ही परीक्षा की तैयारियां भी करनी हैं। उन्होंने शिक्षकों को प्राथमिकता के साथ पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने की सलाह दी। साथ ही बताया कि जिन विद्यालयों में आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हुए हैं, उनकी सूची जल्द विभागीय कार्यालय को मुहैया कराई जाए। जिससे आचार संहिता समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। उन्होंने मरम्मत योग्य भवनों की सूची भी कार्यालय को देने की सलाह दी। बैठक में आयकर प्रपत्र समय पर जमा कराने, विभागीय सूचनाओं का आदान प्रदान करने और छात्र-छात्राओं से संबंधित सभी वांछित सूचनाए संकुल स्तर पर मुहैया कराने को कहा। इस दौरान बनीता राणा, दीपा रानी, नरेंद्र सिंह नेगी, निर्मला देवी, सरिता रानी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शर्तें पूरा नहीं करने पर दुकान संचालकों को नोटिस
Next: राजावाला बाड़वाला में आम और साल के पेड़ काटे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.