Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शारीरिक बनावट पर फब्तियां कसी, विरोध में ग्राहकों को लोहे की रॉड से पीटा
  • देहरादून

शारीरिक बनावट पर फब्तियां कसी, विरोध में ग्राहकों को लोहे की रॉड से पीटा

RNS INDIA NEWS 05/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सहस्रधारा रोड स्थित बिरयानी आउटलेट में रविवार रात जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि रेस्टोरेंट स्टाफ ने एक ग्राहक की शारीरिक बनावट पर फब्तियां कसने और मजाक उड़ाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विरोध करने पर रेस्टोरेंट मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए ग्राहक और उनके साथी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मयूर विहार चौकी इंचार्ज संजय रावत ने बताया कि रविवार रात एक युवक अपने साथियों संग सहस्रधारा रोड स्थित रेड बकेट बिरयानी में गया था। आरोप है कि वहां बिरयानी खरीदते वक्त मौजूद स्टाफ ने उनकी शारीरिक बनावट को लेकर भद्दी टिप्पणियां कीं और उपहास उड़ाया। जब ग्राहक ने इस अपमानजनक व्यवहार पर आपत्ति जताई तो रेस्टोरेंट संचालक और स्टाफ भड़क गए। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान रेस्टोरेंट के संचालकों ने आपा खो दिया और गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। घटना की सूचना पर परिवार रात रायपुर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर समाधान हो गया। हालांकि, सोमवार सुबह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 से 29 जनवरी तक लोक गीत और संस्कार गीतों की कार्यशाला, 18 जनवरी तक होंगे पंजीकरण
Next: उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी सुधार के लिए होंगे 19 हजार करोड़ के काम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.