Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शराब कंपनी के कर्मचारी को झांसा देकर एक लाख ठगे
  • हरिद्वार

शराब कंपनी के कर्मचारी को झांसा देकर एक लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

रुडक़ी। शराब कंपनी के कर्मचारी को झांसा देकर ठग ने एक लाख की रकम साफ कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भीम सिंह निवासी बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर उत्‍तर प्रदेश हाल निवासी कृष्णा नगर, गंगनहर कोतवाली रुडक़ी एक शराब कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात हैं। उन्होंने करीब चार दिन पूर्व कुछ सामान खरीदने के लिए एक ऑनलाइन कंपनी को आर्डर किया था। मंगलवार की शाम को उनके मोबाइल पर एक फोन आया।
फोन करने वाले ने बताया कि वह ऑनलाइन कंपनी से बोल रहा है। उसने बताया कि उनका ऑनलाइन आर्डर कैंसिल हो गया है। जिसके चलते कंपनी उनकी रकम वापस भेज रही है। उसने रकम वापस भेजने के लिए पहले मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद उन्हें बताया कि वह उनके पास एक लिंक भेज रहा है। इस लिंक को ओपन करते हुए उनके खाते में रकम आ जाएगी। उसकी बातों में आकर भीम सिंह ने लिंक को ओपन कर दिया। लिंक ओपन होने के करीब 15 मिनट तक उसने फोन पर बातों में उलझाये रखा। इसी दौरान उनके खाते से पांच-पांच हजार रुपये करके एक लाख की रकम निकाल ली। मोबाइल पर निकासी का मैसेज आया तो उन्हें इसका पता चला। इसके बाद वह सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। यही नहीं उन्होंने अपने खाते में मौजूद रकम को एक दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया, जिससे कि और खाते से और रकम साफ न हो जाए। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि यह मामला साइबर सेल भेजा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोहरे के कारण भिड़ीं कई गाडिय़ां, 13 की मौत
Next: व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेने पर व्यापार मण्डल ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.