Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शांतिपुरी में 10 जून से होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन
  • ऊधम सिंह नगर

शांतिपुरी में 10 जून से होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

RNS INDIA NEWS 06/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  शांतिपुरी नंबर दो पंचायत भवन में चुनाव आचार संहिता हटने के बाद पहली बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से तय किया गया कि 10 जून से स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन घुमाने के साथ ही प्रति परिवार रुपये 50 कूड़ा कलेक्शन शुल्क की वसूली भी की जाएगी। ग्राम प्रधान चंद्रकला विशन कोरंगा की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गुरप्रीत कौर ने वार्ड सदस्यों की सहमति से कूड़ा कलेक्शन का रूट साइड चार्ट तैयार कर वाहन चालक को जिम्मेदारी सौंपने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में हफ्ते में 2 दिन कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहन डोर टू डोर पहुंचेगी इसमें हर परिवार से सूखे कूड़े को गांव के कूड़ा कलेक्शन सेंटर में भेजा जाएगा तथा इसके साथ ही प्रतिमाह 50 रुपये यूजर चार्ज भी जमा कराया जाएगा। बैठक में विधवा, असहाय, विकलांग एवं वृद्धा पेंशन के प्रस्ताव भी पारित किए। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों तथा बाजार की साफ सफाई के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए। प्रधान चंद्रकला विशन कोरंगा ने गांव के नागरिकों से भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने घर के सूखे कूड़े को कूड़ा वाहन में कलेक्शन सेंटर भेजने तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए यूजर चार्ज प्रति माह निर्धारित समय पर देने की अपील की। बैठक में एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, दुग्ध संघ निर्देशक इंद्र मेहता, वार्ड सदस्य भगवती आर्य, सीमा कोरंगा, दीपा बिष्ट, रेखा कोरंगा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ममता बिष्ट, दीपा आनंदजोशी, कमला चौहान, कुसुम पंत, पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, भूपेश आर्य, सस्ता गल्ला विक्रेता हेमंत दफोटी, मयंक तिवारी, महिपाल कोरंगा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैकिंग करने गए 22 में से 9 ट्रैकर्स की मौत, 13 को बचाया गया
Next: स्कूटर सवार ने कार में टक्कर मारी, फिर नकली पिस्टल दिखाकर डराया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.