Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शांतिकुंज स्थापना की स्वर्ण जयंती पर डाक टिकट जारी
  • हरिद्वार

शांतिकुंज स्थापना की स्वर्ण जयंती पर डाक टिकट जारी

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
09 (20)

हरिद्वार। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि शांतिकुंज की स्थापना के स्वर्ण जयंती के मौके पर डाक टिकट जारी होना सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना है। सीएम ने कहा कि यह श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रति हमारा सम्मान है। सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास को बढाने में शांतिकुंज द्वारा किया जा रहा सेवा कार्य सराहनीय है। कहा कि आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार, घर-घर यज्ञ घर-घर संस्कार जैसे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन सामान्य तक सनातन संस्कृति को पहुंचाने कार्य प्रशंसनीय है। रविवार को शांतिकुंज की स्थापना के स्वर्ण जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देसंविवि पहुंचे। यहां उन्होंने मंचासीन अतिथियों के साथ डाक टिकट का अनावरण किया। गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. पण्ड्या ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्थान शांतिकुंज स्थापना की स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित एक सादा कार्यक्रम में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा पांच रुपये के डाक टिकट का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि यह वर्ष शांतिकुंज स्थापना का 50 वां वर्ष है। इस अवसर पर डाक टिकट का विमोचन होना शांतिकुंज के सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्यों पर सरकार की मोहर लगना जैसा है। उन्होंने कहा कि शांतिकुंज राजनैतिक पार्टी विशेष से ऊपर उठकर कार्य करने में विश्वास रखता है। विमोचन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वर्चुअल जुडे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने आजादी के समय में आध्यात्मिक चेतना को जगाने की दिशा में जबरदस्त काम किया है। साथ ही उन्होंने अध्यात्म और विज्ञान के बीच प्रशंसनीय कार्य किया है। इससे पूर्व देसंविवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किये। इस दौरान गायत्री परिवार की संरक्षिका शैलदीदी, कुलपति शरद पारधी, कुलसचिव बलदाउ देवांगन, डाक विभाग के निदेशक सुनील पाल, जिलाधिकारी सी रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस आदि शामिल हैं।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौरव कौशिक बने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष
Next: लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.