Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गौरव कौशिक बने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष
  • हरिद्वार

गौरव कौशिक बने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
rns featured image new

सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान: भृगुवंशी आशुतोष पांडे

हरिद्वार। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व यूपी के पूर्व राज्यमंत्री डा.विनोद तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा शर्मा का हरिद्वार आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे ने कहा कि उत्तराखण्ड में कर्मठ व संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने वाले युवाओं को संगठन में सम्मिलित करने का काम किया जाएगा। ब्राह्मण समाज के हितों को ध्यान में रखकर युवजन सभा काम करेगी। संगठित होकर ही समस्याओं का निदान किया जा सकता है। सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में ब्राह्मण समाज अपना योगदान देता चला आ रहा है। सनातन संस्कृति की रक्षा करने के लिए हमेशा ही ब्राह्मण समाज तत्परता से अपने कार्यो को अंजाम दे रहा है। उन्होंने कहा कि गाय, गंगा, गायत्री के संरक्षण संवद्र्धन को लेकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गौरव कौशिक को कमान सौंपी गयी है। 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री व यूपी के पूर्व राज्यमंत्री डा.विनोद तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्पीडऩ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज को मजबूत बनाने के लिए उत्तराखण्ड में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव कौशिक ने कहा कि संगठित होकर ही ब्राह्मण समाज की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा का विस्तार किया जाएगा। गौरव कौशिक ने कहा कि धर्मनगरी में ब्राह्मण शिरोमणी भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए प्रशासन से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाता चला आ रहा है। संगठन की शक्ति एकता के बल पर है। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष देश दुनिया में गौरवशाली परंपरांओं को प्रचारित प्रसारित करने का काम कर रहे हैं। सनातन संस्कृति व धर्म की पताका देश दुनिया में फहराया जाएगा। जल्द ही संगठन का विस्तार करते हुए युवा ब्राह्मण कार्यकर्ताओं को संगठन में सम्मिलित किया जाएगा। स्वागत करने वालों में कपिल शर्मा, विपिन शर्मा, आकाश शर्मा, गौरव बख्शी, करूण प्रधान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक बेचने आए दो पकड़े, 17.26 ग्राम स्मैक बरामद
Next: शांतिकुंज स्थापना की स्वर्ण जयंती पर डाक टिकट जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.