Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शांतिकुंज में चल रहे त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव का समापन
  • हरिद्वार

शांतिकुंज में चल रहे त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव का समापन

RNS INDIA NEWS 07/12/2023
rns featured image new

उत्सव में विजयी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

हरिद्वार(आरएनएस)।  गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023-24 का आज समापन हो गया। हरिद्वार, देहरादून सहित उत्तराखण्ड के सभी तेरह जिलों के चयनित कक्षा 9 से 12 तक के 248 विद्यार्थियों ने दस विधाओं में अपना हुनर दिखाया। समापन सत्र में सर्वाेत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ये विजयी विद्यार्थी आगामी जनवरी माह में होने वाले राष्ट्रीय कला उत्सव में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीन दिन चले इस उत्सव में अल्मोडा के 17, बागेश्वर के 19, चमोली के 21, चंपावत के 17, देहरादून के 20, हरिद्वार के 23, नैनीताल के 16, पौड़ी गढ़वाल के 23, पिथौरागढ़ के 21, रुद्रप्रयाग के 11, टिहरी गढ़वाल के 17, ऊधमसिंह नगर के 21 और उत्तरकाशी के 22 छात्र- छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत (गायन), पारंपरिक लोकगीत (गायन), वादन, शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य, एकल अभिनय, दृश्य कला (द्विआयामी), दृश्य कला (त्रिआयामी) और स्थानीय खिलौने एवं खेल की श्रेणाी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसमें गीतांजलि जोशी-अल्मोड़ा, वंदना कौशल-बागेश्वर, दिव्यांशु-चमोली, धु्रव वर्मा-देहरादून, जयेन्द्र-हरिद्वार, आरोही पंत-नैनीताल, प्रखर जोशी-नैनीताल, भावेश पाण्डेय-नैनीताल, चांदनी-पौड़ी गढ़वाल, हेमा चक्रवर्ती-पौड़ी गढ़वाल, पवन कुमार-ऊधमसिंह नगर आदि ने अपनी अपनी विधा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अव्वल रहे, तो वहीं खुशी हातेली, अर्जुन, मनीषा भट्ट, आदित्य गिरि, सुमित बिष्ट, समीर तिवारी, प्रियल जोशी, योगेश्वरी, दिव्यांशु त्रिपाठी, आंचल, अमित सैनी आदि को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच काँटे की टक्कर रही और निर्णायकों को काफी मेहनत करनी पड़ी।
उत्सव में नैनीताल की सेंट थेरेसा काठगोदाम हल्द्वानी की कु. दीपिका काण्डपाल ने कर्नाटक की नृत्य प्रस्तुति यक्षगान से सभी को रोमांचित किया। दिव्यांशु त्रिपाठी ने तबला वादन एवं प्रखर जोशी ने बांसुरी में राग पुरिया में एक ताल एवं तीन ताल में गत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। हर्षिता जोशी ने शास्त्रीय गायन, सुयश सति- कुमांऊनी लोकगीत, भावेश पाण्डेय-शास्त्रीय गायन, अवनि धपोला- कत्थक नृत्य आदि की प्रस्तुती ने खूब तालियाँ बटोरी।
सहायक राज्य परियोजना निदेशक उत्तराखण्ड प्रद्मुम्न रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023-24 का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखण्ड के विद्यार्थियों में लोक उत्सवों के प्रति रुझान पैदा करना एवं उसका संवर्द्धन करना है। समापन अवसर पर राज्य भर से आये छात्र-छात्राओं के अलावा अध्यापक, आध्यापिकाएँ एवं अभिभावक गण मौजूद रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आर्यकन्या प्रबन्ध समिति के चुनाव सम्पन्न, बिट्टू बने निर्विरोध अध्यक्ष
Next: बाल विज्ञान कांग्रेस में 11 परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चयनित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

रिश्तेदारी में गए परिवार के घर लाखों की चोरी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का कोतवाली घेराव

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.