Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शंकराचार्य के समर्थन में हरकी पैड़ी पर धरना
  • हरिद्वार

शंकराचार्य के समर्थन में हरकी पैड़ी पर धरना

RNS INDIA NEWS 20/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान से रोके जाने को लेकर प्रशासन और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बीच विवाद ने हरिद्वार में भी प्रतिध्वनि पैदा की। हरकी पैड़ी पर भारत साधु समाज और श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देकर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने शंकराचार्य और उनके शिष्यों से दुर्व्यवहार का कड़ा विरोध किया। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि प्रयागराज की घटना सनातन प्रेमियों के लिए चिंता का विषय है। एक ब्रह्मचारी का तप कठिनाइयों से भरा होता है। प्रशासन ने सम्मानित पीठ के शंकराचार्य का अपमान किया है। उनके ब्रह्मचारी शिष्यों की शिखा पकड़कर खींची गई। ऐसे अफसर और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उन्होंने ऐसा न करने पर शिखा कटवाने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर स्वामी सत्यवित्रानंद, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, समाजसेवी विनोद मिश्रा, मयंक मूर्ति भट्ट, अवशेष मारवाड़ी, विनोद मिश्रा, परवीन शर्मा, यशपाल शर्मा, महेंद्र पांडे, संजू अग्रवाल, ब्रजमोहन शर्मा, विष्णु गौड़, मनोज गुप्ता, कुलदीप शर्मा, अमोल शर्मा, रोहित शर्मा, अभिषेक शर्मा और कपिल जौनसारी मौजूद रहे। सरकार का प्रतिनिधिमंडल जाकर माफी मांगे: गिरि भारत साधु समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि शंकराचार्य का पद प्रशासन नहीं, बल्कि साधु-संतों की ओर से तय किया जाता है। हम प्रयागराज के घटनाक्रम की कड़ी निंदा करते हैं। अब तक शंकराचार्य से माफी नहीं मांगी गई, जो गंभीर सवाल खड़े करता है। यूपी सरकार का कोई प्रतिनिधिमंडल उनसे जाकर माफी मांगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी रुड़की ने विकसित किया स्वदेशी एंटीबॉडी खोज मंच
Next: पुनर्वास नहीं होने पर फूटा रौलाकोट के ग्रामीणों का गुस्सा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.