Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शैक्षिक शोध में सैंपलिंग तकनीक एवं टूल कंस्ट्रक्शन स्किल सीखी
  • अल्मोड़ा

शैक्षिक शोध में सैंपलिंग तकनीक एवं टूल कंस्ट्रक्शन स्किल सीखी

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
IMG-20210317-WA0010.jpg

रिसर्च मैथड एण्ड डेटा एनालिसिस ओरिएंटेशन कोर्स जारी

अल्मोड़ा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) व इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज इन एजुकेशन अल्मोड़ा की ओर से जारी सात दिवसीय ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स के तीसरे दिन सैंपलिंग तकनीक एवं टूल कंस्ट्रक्शन प्रविधियों के बारे में संदर्भदाताओं की ओर से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
बुधवार को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में डायट प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों के लिए आयोजित रिसर्च मैथडालाॅजी ऑनलाइन कोर्स में पहले सत्र में संदर्भदाता महात्मा गांधी रूहेलखंड (यूपी) विश्वविद्यालय के प्रो यशपाल सिंह ने रिसर्च में सैंपलिंग तकनीक के बारे में बताया। उन्होंने सैंपल की उचित मात्रा, प्रतिनिधित्व के गुण को ध्यान में रखकर जनसंख्या में से प्रतिचयन कर व्याहारिक एवं उत्कृष्ट गुणवत्ता के शोध पर जोर देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि शोध त्रुटियों और पूर्वाग्रहों से दूर होकर शोधार्थी को तटस्थता के साथ प्रतिदर्श का चुनाव करना चाहिए। इस दौरान सैंपलिंग टेक्निक की प्रोबेबिलिटी एवं नाॅन प्रोबेबिलिटी मेथड्स के बारे में उदाहरण देकर रोचक तरीके से जानकारी दी।

तीसरे सत्र में एसएसजे विवि के शिक्षा विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ नीलम कुमारी ने उपलब्धि परीक्षण के निर्माण एवं मानकीकरण पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि उपलब्धि परीक्षण शिक्षक निर्मित निदानात्मक, निबंधात्मक और लिखित रूप में हो सकता है। उपलब्धि परीक्षण (अचीवमेंट टेस्ट) के लिए हमें सटीक नियोजन करने की नितांत आवश्यकता है। इसके बाद संबंधित गुण या चर को व्यापक तरीके से करने के बाद प्रस्तुतीकरण करना। फिर बेस्ट आइटम का चयन कर मूल्यांकन योग्य बनाना होता है। चौथे और अंतिम सत्र में प्रो मनोज कुमार सक्सेना द्वारा उपकरण निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रश्नावली प्रविधि पर विशेष फोकस देते हुए उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षा संकाय प्रमुख प्रो विजयारानी ढ़ौंडियाल, पाठ्यक्रम समन्वयक डाॅ संगीता पंवार, अंकिता कश्यप, गौहर फातिमा, हिमांशु शर्मा, गोविंद सुयाल, श्रृंखला चावला आदि ने भी समय-समय पर कोर्स संचालन में सहयोग दिया।

 
शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन तिथि की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू
Next: शाही स्नान में साइकिल से ड्यूटी स्थल पहुंचेगे पुलिसकर्मी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.