Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शाही स्नान में साइकिल से ड्यूटी स्थल पहुंचेगे पुलिसकर्मी
  • हरिद्वार

शाही स्नान में साइकिल से ड्यूटी स्थल पहुंचेगे पुलिसकर्मी

RNS INDIA NEWS 17/03/2021
27-

कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक ने किया 23 साइकिलों का वितरण

हरिद्वार। अब शाही स्नान में पुलिसकर्मी साइकिल से अपने ड्यूटी स्थल पहुंचेंगे। हरकी पैड़ी समेत अन्य जगह इसका इस्तेमाल किया जाएगा। 100 पुलिसकर्मियों को साइकिल दी जाएगी। पहले दिन 23 पुलिसकर्मियों को साइकिल दी गई है। उधर बुधवार को आईजी मेला संजय गुंज्याल समेत कई अन्य आईपीएस अधिकारियों ने साइकिल चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। भल्ला कॉलेज के स्टेडियम में बनाई गई अस्थाई कुंभ पुलिस लाइन में बुधवार को कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने 23 साइकिलों का वितरण किया। इससे पहले एक रैली निकाली गई। जिसमें मेला आईजी संजय गुंज्याल ने पुलिस लाइन मायापुर से लेकर सीसीआर टॉवर तक साइकिल चलाई। आईजी संजय गुंज्याल मेला क्षेत्र में स्नान वाले दिनों में काफी भीड़ रहती है जिस कारण वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी होती है। ऐसे में प‌ुलिसकर्मी साइकिल पर ही जाएंगे और अपने काम निपटाएंगे। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की फिटनेस भी बनी रहेगी। रैली में एसपी जीआरपी मंजूनाथ टी सी, एएसपी सुरजीत पंवार, मनोज कत्याल, राजन सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे। आईजी मेला संजय गुंज्याल ने बताया कि 100 साइकिल पुलिसकर्मियों को दी जाएगी।
लोगों को मिलेगा संदेश : आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि पुलिसकर्मियों को साइकिल में देखकर लोगों में पर्यावरण को लेकर भी संदेश जाएगा। इससे कुंभ में आये लोग अच्छा संदेश लेकर जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शैक्षिक शोध में सैंपलिंग तकनीक एवं टूल कंस्ट्रक्शन स्किल सीखी
Next: भ्रष्टाचार पर सीएम तीरथ का कड़ा एक्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.