Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शहरी विकास सचिव, डीएम पौड़ी को अवमानना नोटिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • न्यायालय
  • पौड़ी

शहरी विकास सचिव, डीएम पौड़ी को अवमानना नोटिस

RNS INDIA NEWS 12/10/2022
rns featured image new

नैनीताल। श्रीनगर को नगर निगम बनाने के आदेश पर रोक के बावजूद पालिकाध्यक्ष को वित्तीय अधिकार न दिए जाने पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की गई। याचिका सुनने के बाद न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ ने सचिव शहरी विकास, डीएम और एसडीएम पौड़ी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्तूबर की तिथि तय की है।मामले के अनुसार राज्य सरकार ने 31 दिसंबर 2021 को अधिसूचना जारी कर श्रीनगर पालिका को नगर निगम बनाने का निर्णय लिया था। जिसके बाद 3 जनवरी 2022 को नगर पालिका को भंग कर दिया गया। इस मामले को पालिकाध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिस पर हाईकोर्ट ने 13 जनवरी 2022 को सरकार के नगर पालिका को भंग करने के आदेश पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद डीएम पौड़ी को सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिया। हाईकोर्ट की रोक के बाद भी पालिकाध्यक्ष को वित्तीय शक्तियां नहीं दी गईं। इसको लेकर पूनम तिवाड़ी फिर हाईकोर्ट पहुंचीं और कोर्ट में अवमानना की याचिका दाखिल की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी की कैबिनेट बैठक में इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर
Next: खैर की लकड़ी चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.