Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • शाहिद कपूर ने शुरू की अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग, फ्रेंच फिल्म की है रीमेक
  • बॉलीवुड

शाहिद कपूर ने शुरू की अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग, फ्रेंच फिल्म की है रीमेक

RNS INDIA NEWS 15/11/2021
rns featured image new

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर कमर कस चुके हैं. आने वाले समय मे वो कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म के शूटिंग के शुरू होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन फिल्म को मशहूर निर्देशक अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं.
शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीर शेयर करके ये जानकारी दी है कि वो अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं जो कि निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ है. शाहिद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ब्लड, क्राइम और ढ़ेर सारा एक्शन हमने शुरू कर दिया है. अली अब्बास जफर के खेल से पर्दा उठने वाला है. शाहिद कपूर के अलावा अली अब्बास ने भी अपने ट्विटर से ये जानकारी उन्हीं तस्वीरों को शेयर करके दी है.
रिपोर्ट मुताबिक अभिनेता शाहिद कपूर की ये अगली फिल्म एक फ्रेंच फिल्म की हिंदी रीमेक होगी. ये 2011 में आई फ्रेंच फिल्म नुई ब्लांश की एडाप्टेशन है. इस फिल्म में शाहिद कॉप की भूमिका में नजर आ सकते हैं जो ड्रग माफियाओं से लड़ता दिखाई देगा. ये फ्रेंच फिल्म पहले ही तमिल और तेलुगु भाषा मे क्रमश: ‘थूंगा वनम’ और ‘चीकाती राज्यम’ नाम से बन चुकी है. अब ये हिंदी में भी बहित जल्द दर्शकों के बीच आएगी.
आपको बता दें, इसके शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंहÓ बॉक्सऑफिस ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. जिसके बाद से शाहिद की ब्रांड वैल्यू बढ़ गई है. वो अब फिल्में भी बहुत सोच समझ कर चुन रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जर्सी’ रिलीज के लिए तैयार है. वो भी साउथ की फिल्म ‘जर्सी’ की रीमेक है. ये फिल्म क्रिकेट पर आधारित है. ये फिल्म 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
इसके अलावा शाहिद राज और डीके के एक वेब शो में भी नजर आने वाले हैं. जिसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति भी काम रहे हैं. शाहिद ने हाल ही में ‘बुल’ नाम की एक फिल्म भी साइन की है. जिसके बारे में जानकारी बाहर आ गई है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका के अधिकांश राज्यों में फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामले
Next: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पहुंचे अल्मोड़ा, कोर कमेटी की बैठक शुरू

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.